इंदौर में संपत्ति के लालच में अपनी ही बहन और पिता की हत्या करने वाले आरोपी हर्ष यादव को पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना हुलिया बदल लिया था। वह पगड़ी पहनकर नोएडा के एक मकान में छिपा हुआ था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रॉपर्टी के लालच में अपनी बहन और पिता की हत्या करने वाले हर्ष यादव को आखिरकार पुलिस ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। वह पगड़ी पहनकर नोएडा के एक मकान में मिला। लंबे समय तक फरार रहने के लिए उसने वहां मकान किराए पर ले लिया था। पुलिस आरोपी को लेकर इंदौर आ गई है।
विज्ञापन
गिरफ्तारी से बचने के लिए हर्ष ने अपना हुलिया बदल लिया था और पगड़ी बांधकर रह रहा था। हत्या के बाद वह फ्लाइट से दिल्ली गया था। इस कारण पुलिस ने दिल्ली और आसपास के इलाकों पर ही फोकस किया था। उसने अपना मोबाइल भी ऑन किया था, जिसकी लोकेशन दिल्ली के आसपास मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस की और दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एक आरोपी पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
मुख्य आरोपी हर्ष यादव के मददगार नाबालिग युवक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। हत्या के बाद वह इंदौर में रुका था। पुलिस को बहन के घर के बाहर हर्ष और उसके साथी के सीसीटीवी फुटेज मिले थे।
विज्ञापन
आरोपी ने नाबालिग दोस्त की मदद से अपने पिता को फ्लैट पर बुलाया था। वहां उनकी हत्या करने के बाद शव को हातोद के समीप एक नाले में फेंक दिया था।हर्ष ने अपनी बहन की हत्या के बाद अलमारी से साढ़े तीन लाख रुपये भी चुरा लिए थे। मदद करने वाले दोस्त ने अपने भाई की शादी का हवाला देते हुए उससे पैसे मांगे थे, लेकिन आरोपी ने उसे भी टाल दिया और हत्या के बाद दिल्ली भाग गया।
अब पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी और हत्या से जुड़े सबूत जुटाएगी। पांच दिन पहले इंदौर में आरोपी ने अपनी बहन और पिता की हत्या कर दी थी। उसने बहन का गला दुपट्टे से घोंट दिया था, जबकि पिता की हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगा दिया था। पिता के हाथ का पंजा भी काट दिया था।आरोपी ने हत्या से पहले ही दिल्ली का टिकट बुक करा लिया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फ्लाइट से दिल्ली फरार हो गया था।