फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर से चलने वाली मालवा और नई दिल्ली सुपर फास्ट एक्सप्रेस बहाल, पलवल स्टेशन पर काम पूरा

Mon, 16 Sep 2024 12:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर से दिल्ली के लिए सप्ताह मेें तीन दिन चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन (20958) फिर बहाल हो गई है। यह सुबह जल्दी गंतव्य तक पहुंचा देती है।रविवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने पुरानेे रुट से चलने लगी है।
विज्ञापन
इंदौर के दिल्ली की ट्रेनें बहाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे के पलवल स्टेशन पर मेगा ब्लाॅक के कारण 10 दिनों से इंदौर से दिल्ली, वैष्णोदेवी और अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्रभावित थी, लेकिन काम पूरा होने के बाद अब ट्रेनें फिर पटरी पर लौट आई हैं।

विज्ञापन

इंदौर से दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेनें 7 सितंबर से 16 सितंबर सोमवार तक प्रभावित थीं। हरियाणा के पलवल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द की गई थीं। इस कारण इंदौर से दिल्ली जाने वाली बसों में भी यात्रियों का दबाव रहा, लेकिन अब राह फिर आसान हो गई।
इंदौर से दिल्ली के लिए सप्ताह में तीन दिन चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन (20958) फिर बहाल हो गई है। यह सुबह जल्दी गंतव्य तक पहुंचा देती है।ज्यादातर यात्री इस ट्रेन में ही सफर करना पसंद करते है। रविवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने पुराने रूट से चलने लगी है।
विज्ञापन

बीते 10 दिनों से इस ट्रेन को बदले हुए रूट से चलाया जा रहा था। यह ट्रेन गंगापुर, रेवाड़ी, दौसा से होते हुए नई दिल्ली जाती थी। इस कारण ट्रेन भी काफी लेट हो रही थी। सोमवार को ही ट्रेन सात घंटे देरी से इंदौर पहुंची थी। इंदौर-हजरत निजामुद्दीन भी बहाल हो गई है। वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन पांच दिन पहले ही शुरू हो गई है। उधर, इंदौर अमृतसर ट्रेन भी फिर से शुरू हो गई है। ट्रेनें रद्द होने के कारण बीते 10 दिनों यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। कई यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। पलवल स्टेशन पर नाॅन इंटरलाॅकिंग का काम तय समय पर पूरा होने से ट्रेनें भी समय पर फिर पटरी पर आ गईं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें