फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: इंदौर में मेट्रो स्टेशन के लिए टूटा मल्हारगंज थाना, 74 साल पहले बना था

Thu, 15 Oct 2026 12:34 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मेट्रो के अंडरग्राउंड रुट के लिए इंदौर का मल्हारगंज थाना भी मलबे में तब्दील हो गया। इस हिस्से में अब स्टेशन बनेगा। मल्हारगंज में 74 साल पहले इस थाने की बिल्डिंग बनी थी। अब यह थाना जिंसी में शिफ्ट हो गया है।

विज्ञापन
मल्हारगंज थाना टूटा। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पश्चिमी क्षेत्र में 74 साल पहले बना मल्हारगंज थाना गुरुवार को जमींदोज हो गया। इसके अलावा थाना परिसर में बरसों से छाया दे रहा एक पेड़ भी तोड़ दिया गया है। इस हिस्से में मेट्रो का रेलवे स्टेशन बनना है। इस कारण थाना शिफ्ट किया गया।

विज्ञापन

 

थाने के भवन को हटाने के लिए सुबह नगर निगम की रिमूवल गैंग पहुंची। बुलड़ोजर से निर्माण को तोड़ने का काम शुरू हो गया। दो घंटे में थाने का 70 साल पुराना भवन मलबे के ढेर में तब्दील हो गया। अब नया मल्हारगंज पुलिस थाना जिंसी क्षेत्र में संचालित हो रहा है। यहाँ थाने की नई बिल्डिंग बनाई गई है। पुराने थाने पर जब्तशुदा वाहनों अौर क्राइम रिकॉर्ड भी नए थाने पर पहुंचा दिए गए हैं।
 

छोटा गणपति और मल्हारगंज क्षेत्र में भूमिगत मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए पाइलिंग (पिलर बनाने के लिए की जाने वाली खुदाई और कंक्रीट का काम) का काम तेजी से चल रहा है। यहाँ पर छोटा गणपति अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन के लिए कुल 268 पिलरों की पाइलिंग होनी है।

 

पाइलिंग मशीनों से होने वाले तेज शोर और कंपन के कारण स्थानीय रहवासियों ने लगातार विरोध प्रदर्शन किया है और चिंता भी जताई है। सुरंग के लिए टीबीएम ने काम शुरू कर दिया है। यह मशीन एयरपोर्ट के पास 18 मीटर गहरे शाफ्ट में टीबीएम नर्मदा धीरे-धीरे सुरंग बनाती हुई बड़ा गणपति की ओर बढ़ रही है। एयरपोर्ट रोड से मल्हारगंज क्षेत्र के अंडरग्राउंड हिस्से को सबसे पहले जोड़ा जाएगा। स्टेशन के लिए कुछ मकान भी तीन माह पहले हटाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें