फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मालवा निमाड़ में सबसे कम वोटिंग इंदौर मेें, खरगोन मेें सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत मतदान

Tue, 14 May 2024 08:41 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खरगोन में आठ सीटों में सर्वाधिक 75.79 प्रतिशत मतदान हुआ है,हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। झाबुआ सीट पर भी इस बार 72.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले चुनाव से तीन प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
इंदौर में कई बूथ दिन में सूने रहे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा शहर इंदौर में इस बार मालवा निमाड़ के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों से पिछड़ गया। इसकी सबसे बड़ी वजह मैैदान मेें कांग्रेस उम्मीदवार का न होना रही। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार सात प्रतिशत मतदान कम हुआ। वर्ष 2019 में इंदौर मेें 69 प्रतिशत मतदान हुआ था,जबकि इस बार इंदौर में 62.26 प्रतिशत मतदान हुआ है।

कांग्रेस उम्मीदवार के न होने के अलावा इंदौर में मतदान कम होने की दूसरी वजह भी थी। दोपहर में तेज गर्मी, शाम को बारिश के कारण मतदाता बूथों तक नहीं जा पाए। इसके अलावा वीकेंड होने पर कई परिवार शहर से बाहर घूमने निकल गए थेे। कम वोटिंग को भाजपा अपने पक्ष में मान रही है।

विज्ञापन


मेयर पुष्य मित्र भार्गव का इस बारे में कहना है कि भाजपा का परंपरागत वोटर वोट देने बाहर निकला,जबकि कांग्रेस का परंपरागत वोटर इस बार वोट देने नहीं आया। इस बार इंदौर में भाजपा जीत का नया रिकार्ड बना रही है।

उधर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा का कहना है कि भाजपा ने हमारे उम्मीदवार पर दबाव बनाकर उससे नामांकन वापस कराया। इंदौर की जनता इस फैसले से नाखुश है और उन्होंने नोटा को वोट दिया है।

कांग्रेस को जिन सीटों पर उम्मीद वहां 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान

कांग्रेस को मालवा निमाड़ की तीन सीट खरगोन, झाबुआ और धार लोकसभा सीट से उम्मीद है। तीनों सीटें आदिवासी बाहुल्य है। इन तीनों ही सीटों पर 70 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ है। खरगोन में आठ सीटों में सर्वाधिक 75.79 प्रतिशत मतदान हुआ है,हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ था। झाबुआ सीट पर भी इस बार 72.86 प्रतिशत मतदान हुआ है। जो पिछले चुनाव से तीन प्रतिशत कम है। इसके अलावा धार में 71 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में चार प्रतिशत कम हुआ है।

मालवा—निमाड़ की 8 लोकसभा सीट पर वोटिंग प्रतिशत

सीट मत % 2014 -2019 -2024

देवास 70.75 -79.46 -74.86

उज्जैन 66.63- 75.4 -73.03

मंदसौर 71.41- 77.84 -74.5

रतलाम 63.62- 75.66 -72.86

धार 64.55 -75.25 -71.5

इंदौर 62.26 -69.31- 60.53

खरगौन 67.67- 77.82 -75.79

खंडवा 71.48 -76.9 -70.72

औसत 67.29- 75.95- 71.72

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें