फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:आईएएस हर्षिका सिंह समेत तीन के खिलाफ लोकायुक्त की जांच, योग्यता नहीं होने के बावजूद बनाया भवन अधिकारी

Wed, 28 May 2025 07:10 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शिकायत में कौशल ने आरोप लगाया कि देवेश को स्मार्ट सिटी के कामों के लिए संविदा पर सिविल इंजीनियर के रुप में पदस्थ किया गया था, लेकिन योग्यता नहीं होने के बावजूद उन्हें भवन अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई। 
 
विज्ञापन
लोकायुक्त शुरू करेगा जांच। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग्यता नहीं होने के बावजूद संविदा पर नियुक्त एक अधिकारी को भवन अधिकारी बनाए जाने पर लोकायुक्त में शिकायत हुई है। इस मामले में इंदौर की पूर्व निगामयुक्त आईएएस हर्षिका सिंह, स्मार्ट सिटी सीईअेा दिव्यांक सिंह खिलाफ लोकायुक्त ने जांच शुरू की है।

विज्ञापन



यह मामला दो साल पुराना है। तब सिंह इंदौर में निगमायुक्त थी।  इस मामले में पूर्व पार्षद दिलीप कौशल ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। लोकायुक्त ने प्रकरण जांच में लिया है। जिस सहायक यंत्री देवेश कोठारी को भवन अधिकारी बनाया गया है। उसके खिलाफ भी जांच होगी।


शिकायत में कौशल ने आरोप लगाया कि देवेश को स्मार्ट सिटी के कामों के लिए संविदा पर सिविल इंजीनियर के रुप में पदस्थ किया गया था, लेकिन योग्यता नहीं होने के बावजूद उन्हें भवन अधिकारी की जिम्मेदारी भी दी गई। कोठारी के डिजिटल हस्ताक्षरों से ढाई सौ से ज्यादा नक्शे पास हो गए।
विज्ञापन



कोठारी पर आरोप है कि जोन क्रमांक 13 का भवन अधिकारी बनाने के लिए उनके संविदा पर होने के तथ्यों को भी छिपाया गया। कौशल ने शिकायत में कहा कि कोठारी द्वारा मंजूर किए गए नक्शों की भी जांच होना चाहिए। इसकी शिकायत पूर्व में हर्षिका सिंह को भी की गई थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें