फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने कहा- भ्रष्ट अफसर इंदौर नगर निगम को खोखला कर रहे है

Sat, 27 Apr 2024 07:23 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में गत दिनों कांग्रेस के नामांकन जुलूस के दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल उठाते हुए ड्रेनेज घोटाले का जिक्र किया था। तब मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने इंदौर के नंबर वन आने पर सवाल उठाने के मामले में सिंगार को घेरा था।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ड्रेनेज लाइन घोटाले को लेकर अब राजनीति गरमाने लगी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने अपने एक्स अकाउंट पर घोटाले से जुड़ा वीडियो जारी कर  सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले को मैं जनता के बीच लाया हुं,क्योकि मेरा इंदौर से लगावा है। मेरी पढ़ाई इंदौर में हुई है। नगर निगम के अफसर इंदौर नगर निगम को खोखला कर रहे है। 28 करोड़ रुपये से शुरू हुआ घोटाला 100 करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन


सफाईकर्मी इंदौर को साफ करते है, लेकिन भाजपा की नगर निगम परिषद घोटाले कर रही है। एक दिन में पांच-छह किलोमीटर ड्रेनेज लाइन डाल दी जाती है। पांच सौ चैंबर बन जाते है। बगैर काम किए पांच फर्मों के बिल तैयार हो जाते है। यह कैसे संभव है। इसके लिए सफाईकर्मी दोषी नहीं है,बल्कि वे अफसर दोषी है, जो नगर निगम को खोखला कर रहे है। मैं इंदौर की जनता से अपील करता हुं कि वे नगर निगम से भ्रष्टाचार समाप्त करें।
 

सफाई के बयान पर सिंगार को घेर चुके है मुख्यमंत्री और मेयर

इंदौर में गत दिनों कांग्रेस के नामांकन जुलूस के दौरान नेता प्रतिपक्ष सिंगार ने स्वच्छता रैंकिंग पर सवाल उठाते हुए ड्रेनेज घोटाले का जिक्र किया था। तब मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने इंदौर के नंबर वन आने पर सवाल उठाने के मामले में सिंगार को घेरा था और उसके बयान को इंदौर के  स्वच्छता कर्मियों का अपमान बताया था।

विज्ञापन


दूसरे दिन मुख्यमंत्री भाजपा की नामांकन रैली में शामिल होने इंदौर आए थे तो भाषण के दौरान सिंगार के बयान पर कहा था कि नेता प्रतिपक्ष ने इंदौर की जनता का अपमान किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता रैंकिंग शुरू कराई। उसके बाद से शहर साफ रहने लगा। सिंगार के बयान पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस मामले में उनकी मुख्यमंत्री से चर्चा हो चुकी है। घोटाले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें