फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मकर संक्रांति पर लड़े पतंगों के पेंच, हितानंद ने उड़ाई पतंग, विजयवर्गीय ने खेला गिल्ली डंडा

Sun, 14 Jan 2024 08:10 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे बटुकों के शंखनाद के साथ हुई। फिर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पतंग उड़ाई। उचका मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने थाम रखा था। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने गिल्ली डंडे पर हाथ आजमाया।
विज्ञापन
इंदौर मे मकर संक्राति पर मंत्री विजयर्गीय ने उड़ाई पतंग - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को इंदौर में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से आसमान पतंगों से रंगीन हो चला था। मैदानों और बगीचों में भारतीय खेलों के आयोजन हो रहे थे। जनप्रतिनिधियों ने भी इस मौके पर अनेक आयोजन किए।

विज्ञापन


मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने दशहरा मैदान पर पतंगोत्सव का आयोजन रखा। जहां पतंगबाजी के अलावा अन्य देसी खेल जैसे गिल्ली डंडा, सितोलिया, रस्सा खींच, कबड्डी, नीबू रेस, मटकी फोड़, रस्सी कूद, रुमाल झपट्टा और चेयर रेस आदि खेल खेले गए। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह दस बजे बटुकों के शंखनाद के साथ हुई। फिर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने पतंग उड़ाई। हूचका मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने थाम रखा था।

मंत्री द्वय कैलाश विजयवर्गीय और तुलसी सिलावट ने गिल्ली डंडे पर हाथ आजमाया। मेयर ने नीबू रेस और मटकी फोड़ में भी हाथ आजमाया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राम लीला का मंचन था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वहीं, महिलाओं के द्वारा कुमकुम हल्दी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के अंत में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के द्वारा महिलाओं द्वारा आयोजित किए गए विभिन्न आयोजनों में जीतने वाले विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। उधर, मंत्री विजयवर्गीय ने अपने विधानसभा क्षेत्र के खेल संकुल में मकर संक्रांति पर आयोजन किए। यहां मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके पुत्र पूर्व विधायक आकाश के साथ क्षेत्र के पार्षदों ने पतंग उड़ाई।

उससे पहले सुबह विजयवर्गीय ने एरोड्रम रोड स्थित विद्याधाम पर झाडू लगाकर सफाई की। पितृपर्वत से रविवार को रामोत्सव यात्रा शुरू हुई। इसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएसर्स शामिल हुए। यह यात्रा पांच राज्यों से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें