फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को 400 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद

Mon, 22 Sep 2025 09:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में देश में प्रति हजार व्यक्ति 617 वाहन है। इस मामले में इंदौर देश में सबसे आगे है। इसकी एक वजह यह भी है कि इंदौर के आसपास के जिलों के लोग भी इंदौर से वाहन खरीदते है।आसपास के शहरों के ग्राहकों के कारण भी मार्केट में तेजी है।
विज्ञापन
सोमवार को खूब हुई वाहनों की बिक्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी की स्लैब घटाने का सबसे ज्यादा फायदा इंदौर के ऑटोमोबाइल सेक्टर को होने वाला है। सोमवार के दिन ही शहर के कार और दोपहिया शोरूमों में भीड़ जुटी।कोई परिवार सहित वाहन खरीदने आया तो कोई बुकिंग की राशि जमा तय मुहूर्त में वाहन की डिलेवरी तय करके गया। इस इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि इस बार ऑटोमोबाइल सेक्टर में त्यौहार के सीजन में 400 करोड़ से ज्यादा के कारोबार की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

ये खबर भी पढ़ें: Indore News: सस्ता हुआ सामान, बढ़ेगा निर्यात! GST कटौती पर उद्योग जगत ने जताई खुशी

उज्जैन में लगने वाले विक्रमादित्य मेले टैक्स में मिलने वाली छूट के कारण तब काफी वाहन बिक जाते है। इसके बावजूद 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार इस बार रिकॉर्ड बनाएगा। पिछली बार सवा दो सो करोड़ का कारोबार इंदौर में हुआ था।
 

इंदौर में देश में प्रति हजार व्यक्ति 617 वाहन है। इस मामले में इंदौर देश में सबसे आगे है। इसकी एक वजह यह भी है कि इंदौर के आसपास के जिलों के लोग भी इंदौर से वाहन खरीदते है और पंजीकृत भी इंदौर के क्षेत्रीय परिवहन विभाग में है। आसपास के शहरों के ग्राहकों के कारण भी मार्केट में तेजी है। इंदौर आटोमोबाइल डिलर्स एसोसिएशन के सहसचिव विशाल पमनानी ने कहा कि घटस्थापना के पहले दिन पांच सौ से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। कुछ परिवारों ने वाहनों की बुकिंग की है वे अष्टमी व अन्य दिनों में कार ले जाएंगे।

विज्ञापन

 

आटोमोबाइल कारोबारी प्रवीण पटेल का कहना है कि चारपहिया वाहनों की कीमतें कम होने का असर यह हुआ है कि जो ग्राहक दो पहिया वाहन खरीदने के मन बना रहे है। उनमें से कुछ सस्ते चारपहिया वाहनों की खरीददारी पर शिफ्ट हो सकते है। इसके अलावा सेकेंड हेंड वाहनों खरीदने वाले भी अब नए वाहनों को खरीदने का मन बना रहे है। कार डीलरों ने पहले ही दिन आकर्षक स्कीमें भी लांच कर दी है। इसके अलावा वाहनों की खरीदी पर अतिरिक्त उपहार भी दिए जा रहे है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें