फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर का 40 साल पुराना स्वीमिंग पूल जमींदोज, अब नया बनाने की तैयारी

Mon, 17 Feb 2025 06:39 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

महापौर परिेेषद सदस्य नंदू पहाडि़या ने बताया कि नई बिल्डिंग में डायविंग टाॅवर, चेजिंग रूम, शाॅवर रुम भी बनेगा। नई बिल्डिंग में रुमों के उपर हिस्से पर दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगेगी, ताकि स्पर्धा के दौरान परेशानी न हो।
विज्ञापन
नेहरु पार्क स्वीमिंग पूल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर का पहला सरकारी स्वीमिंग पूल को नगर निगम तोड़ रहा है। तोड़ फोड़ बीते दो माह से जारी है। बिल्डिंग के अलावा अब पूल वाले हिस्से को भी तोड़ा जा रहा है। पहले नगर निगम ने पुराने स्वीमिंग पूल की मरम्मत का फैसला लिया था, लेकिन अब नए सिरे से ही स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। यह काम मार्च माह में शुरू होगा। नए स्वीमिंग पूल में चार करोड़ रुपये की राशि लगेगी।

 

इंदौर के नेहरू पार्क में चालीस साल पहले स्वीमिंग पूल बनाया था, लेकिन उसके कई हिस्से जीर्ण शीर्ण हो गए थे। पूल में भी रिसाव था, इस कारण पानी कम हो जाता था। नया पूल भी पुरानी जगह पर बनेगा, लेकिन उसकी लंबाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन

महापौर परिेेषद सदस्य नंदू पहाडि़या ने बताया कि नई बिल्डिंग में डायविंग टाॅवर, चेजिंग रूम, शाॅवर रुम सहित अन्य निर्माण होंगे। इसके अलावा टेबल टेनिस कोर्ट भी बनेगा। नई बिल्डिंग में रुमों के उपर हिस्से पर दर्शकों के बैठने के लिए कुर्सियां भी लगेगी, ताकि स्पर्धा के दौरान परेशानी न हो। पूल बनाने के लिए तैराकी खेल से जुड़े विशेषज्ञों की राय भी अफसरों ने ली है। इस स्वीमिंग पूल में अभ्यास कर कई तैराक तैयार हुए है, जो राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में सफल हुए है।
 

आठ साल पहले भी किए थे दो करोड़ खर्च

आठ साल पहले भी स्वीमिंग पूल में मरम्मत के नाम पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। तब पूल की टाइल्स भी बदली गई थी, लेकिन पूल में रिसाव की समस्या बरकरार थी। महापौर परिषद सदस्य ने बताया कि पूल वाले हिस्से का निर्माण छह माह में पूरा कर देंगे, ताकि तैराकों को परेशानी न आए। बिल्डिंग निर्माण का काम अलग से चलता रहेगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें