फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पहले रद्द की गई इंदौर-नई दिल्ली ट्रेेन अब बहाल, सात सितंबर को चलेगी

Fri, 30 Aug 2024 10:26 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन को 7 सितंबर के लिए बहाल कर दिया गया है, हालांकि इस ट्रेन की बुकिंग शुक्रवार को रेलवे ने शुरू नहीं की। 8 सितंबर के बाद इस ट्रेन की बहाली को लेकर रेल विभाग ने जानकारी नहीं दी है। शनिवार को ट्रेन की बुकिंग शुरू हो सकती हैै। 
विज्ञापन
इंदौर नई दिल्ली ट्रेन 7 सितंबर को चलेगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर से नई दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन (20958) अब 7 सितंबर को बहाल कर दी गई थी। पहले यह ट्रेन 7 से लेकर 16 सितंबर तक बंद कर दी गई थी,क्योकि उत्तर रेलवे ने पलवल-न्यू परीठला पर मेगा ब्लाॅक लिया है।

विज्ञापन


इसमें कुछ बदलाव हुआ है, इसलिए इंदौर-नई दिल्ली ट्रेन को 7 सितंबर के लिए बहाल कर दिया गया है, हालांकि इस ट्रेन की बुकिंग शुक्रवार को रेलवे ने शुरू नहीं की। 8 सितंबर के बाद इस ट्रेन की बहाली को लेकर रेल विभाग ने जानकारी नहीं दी है। शनिवार को ट्रेन की बुकिंग शुरू हो सकती हैै। 

 

इंदौर से नई दिल्ली के बीच सप्ताह मेें तीन दिन चलने वाली ट्रेन यात्रियों के लिए ज्यादा सुविधाजनक है,क्योकि यह शाम को इंदौर से चलती है और सुबह छह बजे नई दिल्ली पहुंचा देती है, लेकिन मेगा ब्लाॅक के कारण इस ट्रेन को 9 दिन के लिए रद्द करनेे का फैसला लिया गया था। जिसमें अब संशोधन किया गया। मालवा एक्सप्रेस को भी अलग रुट से चलाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें