निगमायुक्त ने वाॅटर कूलर का पानी पीकर देखा।
- फोटो : अमर उजाला
इंदौर के नगर निगम कमिश्नर मंगलवार को निगम मुख्यालय के दौरे पर थे। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, बैठक व्यवस्था देखी और सार्वजनिक वाॅटर कूलर का पानी पीकर भी देखा कि वह ठीक है या नहीं। निगम कमिश्नर शिवम वर्मा ने दूसरे वाॅटर कूलरों को भी साफ कर उपयोग में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो लोग टैक्स जमा करने और जन्म मृत्य प्रमाण पत्र बनना आते है, उनके लिए बैैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बैठक व्यवस्था ठीक करने के लिए भी कहा।
निगम कमिश्नर सबसे पहले राजस्व विभाग पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले उन्होंने बैठक व्यवस्था देखी। अफसरों से कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। तत्काल यहां पंखे लगाए जाए,ताकि शहरवासी गर्मी से परेशान न हो।
जन्म-मृत्य विभाग में दिव्यांगों के लिए रैप नहीं होने पर उन्होंने आश्चर्य जताया और रैप बनाने के लिए कहा। गेट के सामने वाहनों की पार्किंग होने पर वे बोले कि इससे लोगों को आने में परेशानी होती है। गेट के सामने पार्किंग नहीं होना चाहिए। उन्होंने रैलिंग लगाने के निेर्देश भी दिए। इस विभाग में वाॅटर कूलर बंद पड़े थे।
विभाग अधीक्षक मुकेश यादव को उन्होंने कूलरों को साफ कराने के लिए कहा। यह भी चेतावनी दी कि यदि एक दिन में बताए गए काम पूरे नहीं किए गए तो शोकाज नोटिस जारी किए जाएंगे।
निगमायुक्त ने पंजीयज विभाग में लोगों से बात की तो उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र समय पर नहीं मिलते है और कई बार प्रमाण पत्र में गलतियां होने पर उन्हें ठीक कराने के लिए भी परेशान होना पड़ता है। निगमायुक्त ने लोगों से कहा कि आनलाइन एप 311 पर भी पंजीयन के लिए आवेदन किया जा सकता है।