फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर संभाग केे कमिश्नर दीपक सिंह का फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया, लोगों से मांगने लगे ठग पैसे

Fri, 14 Jun 2024 05:30 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दीपक सिंह चार महीने पहले ही इंदौर संभागायुक्त बने है। सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है। उनके फेसबुक पर चार हजार से ज्यादा फालोअर्स है। इसका फायदा उठाते हुए सायबर फ्राॅड करने वाले शातिरों ने उनकी फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी।
विज्ञापन
इंदौर संभागायुक्त की फेक आईडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के संभागायुक्त दीपक सिंह का किसी नेे फेसबुक पर फेक अकाउंट बना लिया है। इसकी सूचना खुद सिंह ने अपने वास्तविक अकाउंट पर दी। जिसके उन्होंने कहा कि किसी ने मेरा फर्जी आईडी बना लिया है। कृपया उस अकाउंट से आई फ्रेंड रिक्वेस्ट न ले।

विज्ञापन


इसके बाद उनके अकाउंट पर कमेंट भी कुछ लोगों नेे कमेंट भी किए कि उन्हें फर्जी अकाउंट से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई है, लेकिन उन्होंने आईडी ब्लाॅक कर दी।

दीपक सिंह चार महीने पहले ही इंदौर संभागायुक्त बने है। सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते है। उनके फेसबुक पर चार हजार से ज्यादा फालोअर्स है। इसका फायदा उठाते हुए सायबर फ्राॅड करने वाले शातिरों ने उनकी फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दी और लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी।

बाद में मैसेजर पर बातें कर थोड़े समय के लिए रुपये देने का मैसेज भी डाले। जब संभागायुक्त सिंह को फेक आईडी का पता चला तो उन्होंने अपने अकाउंट पर इसकी सूचना दी है और किसी को फ्रेंड रिक्वेस्ट ग्रहण न करने के लिए कहा। 

विज्ञापन


 इससे पहले भी इंदौर में रहने वाले कुछ अधिकारियों की फेक आईडी बन चुकी हैै। आईएएस विवके श्रौत्रिय का तो दो मर्तबा फेसबुक पर फेंक अकाउंट बनाया जा चुका है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें