ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए प्रशासन गांव से आठ से दस किलोमीटर पहले वाहनों को रोक कर दूसरे वाहनों की तरफ मोड़ रहा है। ट्रक चालक इसका विरोध कर रहे है,क्योकि उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने में अधिक समय भी लग रहा है और पैसा भी ज्यादा लग रहा है।
इंदौर-देवास बाइपास पर हो रहे ट्रैफिक जाम की चर्चा प्रदेश में है। भोपाल से निजी वाहनों से इंदौर आने वाले यात्री इंदौर में रहने वाले परिचितों से जाम के बारे में पूछताछ करने के बाद ही यात्रा शुरू कर रहे है तो इंदौर के यात्री भी जाम के हालत देखकर सफर तय कर रहे है। दो दिन तक तो अर्जुन बड़ौद में जाम से राहत रही, लेकिन बुधवार सुबह फिर वहां पर ट्रैफिक जाम होने लगा। सुबह 9 से 11 बजे के बीच दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी हुई है।
विज्ञापन
ट्रैफिक जाम न हो, इसके लिए प्रशासन गांव से आठ से दस किलोमीटर पहले वाहनों को रोक कर दूसरे वाहनों की तरफ मोड़ रहा है। ट्रक चालक इसका विरोध कर रहे है,क्योकि उन्हें वैकल्पिक मार्गों से जाने में अधिक समय भी लग रहा है और पैसा भी ज्यादा लग रहा है। बुधवार सुबह दूसरे स्थानों पर वाहनों की रोकथाम नहीं की गई तो फिर से जाम लगने लगा था। सूचना मिलने पर अफसर सक्रिय हुए और यातायात बहाल कराया। दोपहर बाद हालात फिर सामान्य हो गए थे।
पेवर ब्लाॅक लगा रहे सर्विस रोड पर
अर्जुन बड़ौद गांव की सर्विस रोड पर पहले गिट्टी भरकर उसे समतल किया गया। अब वहां पर पेवर ब्लाॅक लगाए जा रहे है। सर्विस रोड की चौड़ाई भी बढ़ाई गई है, ताकि दो लेन में वाहन निकल सके। फिलहाल सड़क का काम जारी है। वाहनों को देवगुराडि़या और उज्जैन की तरफ भी मोड़ा गया है। कई वाहन चालक उज्जैन से देवास होकर भोपाल जा रहे है।