फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा की बहन को नरबलि की पोस्ट पड़ी महंगी, असम पुलिस ने किया केस दर्ज

Wed, 02 Jul 2025 06:03 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सृष्टि पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का  आरोप है। पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। राजा का शव मिलने के बाद सृष्टि ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई पोस्ट अपलोड की थी।एक पोस्ट में उनसे कहा कि सोनम ने असम में राजा की नरबलि दी है।
विज्ञापन
राजा की हत्या 24 मई को की गई थी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी मर्डर केस के आरोपी तो जेल की हवा खा रहे है, लेकिन राजा के परिजनों की मुश्किल भी कम नहीं हो रही है। राजा की बहन सृष्टि कंटेंट क्रिएटर है। राजा की हत्या के बाद उनसे कई पोस्ट सोशल मीडिया में डाली। उसमें से एक वीडियो में उसने असम में राजा की बलि से जुड़ी बात कही। उसमें असम के धार्मिक रीति रिवाजों का भी जिक्र किया। इस पोस्ट को आपत्तिजनक मानते हुए असम पुलिस ने राजा की बहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

 

सृष्टि पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का  आरोप है। पुलिस ने उसे नोटिस भी भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है। राजा का शव मिलने के बाद सृष्टि ने अपने फेसबुक अकाउंट से कई पोस्ट अपलोड की थी। कुछ पोस्ट के व्यू लाखों में थे। एक पोस्ट में उनसे कहा कि सोनम ने असम में राजा की नरबलि दी है। यह पोस्ट भी वायरल हुई और असम पुलिस ने उस पर संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में केस दर्ज किया है। इस मामले में राजा के परिजनों का कहना है कि वे असम पुलिस से माफी मांगेंगे।

 

सोनम के पास मिले दो मंगलसूत्र

राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने सोनम पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। उसने कहा कि पुलिस ने सोनम के दो मंगलसूत्र बरामद किए है, जबकि हमने एक ही मंगलसूत्र दिया था। हमारे परिवार ने जो आभूषण दिए है। उसके फोटो भी हमने पुलिस को सौंपे है। विपिन को आशंका है कि राजा की हत्या करने के बाद सोनम इंदौर में आई थी। तब उसने प्रेमी राज से शादी की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें