टाइगर श्रॉफ पर हमले के मामले में इंदौर से भी एक गिरफ्तारी की गई है।
- फोटो : अमर उजाला
एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार अब इंदौर से जुड़ गए हैं। मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग कर हत्या की कोशिश के मामले में इंदौर क्राइम ब्रांच ने प्रांजल नामक युवक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह हमले की प्लानिंग में शामिल था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम को आरोपी के इंदौर में होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए प्रांजल को हिरासत में लिया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर साजिश से जुड़ी जानकारियां जुटाने का प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें-
युवक की मौत के बाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर परिजनों ने दी सामूहिक खुदकुशी की धमकी
वहीं मुंबई डीसीपी राज तिलक रौशन ने शनिवार को बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही केस में अब तक कुल 11 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इस बीच, क्राइम ब्रांच ने अदालत में दाखिल रिमांड अर्जी में इस शूटआउट के पीछे का असली मोटिव भी साफ कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ पर यह हमला बिश्नोई गैंग द्वारा वित्तीय लाभ कमाने, अपना दबदबा कायम करने और लोगों में खौफ पैदा करने के लिए किया गया था।
क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को तीन आरोपियों जतिन पंचाल, समीर खत्री और अंकित खटक की पुलिस हिरासत की मांग की थी। पुलिस ने रिमांड एप्लीकेशन में अदालत को बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला भी आतंक फैलाने की उसी सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है, जिसका खुलासा सलमान खान पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर हुई गोलीबारी के मामलों में पुलिस चार्जशीट में पहले ही कर चुकी है। अदालत में दी गई रिमांड एप्लीकेशन के अनुसार, गिरफ्तार किए गए इन तीनों आरोपियों ने वारदात से पहले मुंबई में कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों के घरों की भी रेकी की थी। रिमांड एप्लीकेशन में यह भी खुलासा हुआ है कि इस हमले को अंजाम देने के बाद आरोपियों की योजना विदेश भागने की थी।