फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर अपराध: क्राइम ब्रांच ने 20 लाख रुपये कीमत के 112 गुम मोबाइल किए बरामद, असली मालिकों को लौटाए

Sat, 24 Oct 2026 04:10 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 112 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। पुलिस ने मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटा दिए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 1045 मोबाइल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस ने नागरिकों से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की अपील की। 
विज्ञापन
इंदौर पुलिस ने लौटाए मोबाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर शहर में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके असली मालिकों तक पहुंचाने के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने 112 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सुपुर्द कर दिए हैं। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुम मोबाइल फोन को लेकर सिटीजन कॉप ऐप और सीईआईआर पोर्टल पर शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की। पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर इन मोबाइल फोन की जानकारी जुटाई और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से भी मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद किए गए 112 मोबाइल फोन में आईफोन, वनप्लस, सैमसंग, रेडमी, वीवो और ओप्पो जैसी प्रमुख कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- मदरसे पर बाल आयोग का छापा, सात बच्चियों समेत 22 बच्चे रेस्क्यू; रहने की व्यवस्था में मिलीं कमियां
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। इंदौर क्राइम ब्रांच की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक कुल 1045 गुम मोबाइल फोन बरामद कर आवेदकों को वापस लौटाए जा चुके हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से उन लोगों को राहत मिल रही है, जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए थे और उन्हें वापस मिलने की उम्मीद कम हो गई थी। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में क्राइम ब्रांच द्वारा गुम मोबाइल फोन की शिकायतों पर लगातार काम किया जा रहा है। ऑनलाइन शिकायतों और तकनीकी माध्यमों की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके मालिकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस कार्रवाई को लेकर डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश त्रिपाठी ने बताया कि गुम मोबाइल फोन की शिकायत मिलने पर साइबर सेल की टीम तकनीकी स्तर पर जांच करती है। पुलिस का प्रयास है कि गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके वास्तविक मालिकों को लौटाया जाए। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर सिटीजन कॉप ऐप या CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि मोबाइल की तलाश की जा सके। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें