फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: जून में इंदौर में बारिश का कोटा नहीं हुआ पूरा, चार इंच बारिश आई, 44 साल पहले 17 इंच बरसा था पानी

Mon, 01 Jul 2024 06:59 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

जून माह में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 1980 का है। तब इंदौर में 17 इंच बारिश हुई थी। इंदौर में आमतौर पर 15 जून से पहले मानसून की आमद हो जाती है, लेकिन तीन सालों से मानसून थोड़ा लेट हो रहा है। इस कारण जूून में बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
इंदौर में जून माह में चार इंच बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें बारिश का कोटा जून माह में छह इंच का है, लेकिन इस बार चार इंच बारिश ही हो पाई। इसकी एक वजह मानसून का देरी से आना भी है। जून में बारिश भले ही कम हुई है, लेकिन मौसम सुहाना हो गया है। सूखनेे के कंगार पर पहुंचे बोरिंगों में पानी बढ़ गया, लेकिन तालाबों केे जलस्तर में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ है।

विज्ञापन


आसपास में काले बादल छाए हुए है और धूप भी कम निकल रही है, लेकिन गर्मी और उमस से राहत नहीं मिली है। लोगों का पंखे और एसी से अभी साथ नहीं छुटा है। सोमवार को भी शहर में दिनभर बादल छाए रहे, बूंदाबादी भी हुई,लेकिन शहरवासियों को अब झमाझम बारिश का इंतजार है।

1980 में गिरा था जून में 17 इंच पानी

जून माह में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 1980 का है। तब इंदौर में 17 इंच बारिश हुई थी। इंदौर में आमतौर पर 15 जून से पहले मानसून की आमद हो जाती है, लेकिन तीन सालों से मानसून थोड़ा लेट हो रहा है। इस कारण जूून में बारिश का कोटा भी पूरा नहीं हो पा रहा है।

जुलाई मे होती है भरपूर बारिश

शहरवासियों को जुलाई माह मेें अच्छी बारिश की उम्मीद है। वैसे इंदौर मेें जुलाई माह में तेज बारिश भी होती है। पिछले साल तो जुलाई माह में 17 इंच बारिश हो गई थी। जुलाई में इंदौर में औसत 12 इंच बारिश का कोटा रहता है, लेेकिन इंदौर में बीते पांच सालों से औसत से ज्यादा पानी जुलाई में बरस रहा है।

जुलाई के अंतिम सप्ताह में भरपूर बारिश होती है,क्योकि शहर पर दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय हो जाता है। जुलाई में सबसे ज्यादा बारिश का रिकार्ड वर्ष 1973 का है। तब 30 इंच बारिश जुलाई माह में हो गई थी। जुलाई मेें एक दिन में सर्वाधिक बारिश का रिकार्ड 27 जुलाई 1913 का है। तब एक दिन में 11.5 इंच बारिश इंदौर में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें