फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore news: इंदौर का स्टार्टअप आईआईएसडीटी दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवार्ड से सम्मानित

Mon, 01 Jul 2024 06:50 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांसद हेमा मालिनी द्वारा यह सम्मान संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा वह मीनाक्षी शर्मा को दिया गया।    
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत मंडपम दिल्ली में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंस्पिरेशन अवार्ड 2024 का आयोजन हुआ जिसमें देश की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं को अलग-अलग मापदंडों पर मापा गया। इंदौर का स्टार्टअप इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग को बेस्ट इन्नोवेटिव कोर्सेज इन स्किल डेवलपमेंट ट्रेंनिंग इन इंडिया के सम्मान से सम्मानित किया गया। भारतीय फिल्म एक्ट्रेस व सांसद हेमा मालिनी द्वारा यह सम्मान संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा वह मीनाक्षी शर्मा को दिया गया।    

 

संस्था के डायरेक्टर राहुल शर्मा ने बताया कि हमारी संस्था द्वारा भारतीय युवाओं को हमारे इन्नोवेटिव कोर्सेज के माध्यम से रोजगार व स्वरोजगार हेतु ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाता है जैसे की नमकीन प्रोसेसिंग, फ्लोरीकल्चर, रूफटॉप फार्मिंग, मशरूम कल्टीवेशन, ज्वेलरी क्राफ्टिंग हैंडमेड, बंबू टेक्नोलॉजी, क्लाउड किचन बिजनेस, ग्रीन जॉब्स, साइबर क्राइम्स लॉस, स्टार्टअप फंडिंग, हाउ टू लॉन्च ए बुक यह सारे कोर्सेज बहुत यूनिक और इन्नोवेटिव है जिन्हें आईएसडीटी इंदौर द्वारा लांच किया गया है।

 

राहुल शर्मा ने यह भी बताया कि आने वाले समय में भारतीय युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने के लिए वह संस्कृति से जुड़े विभिन्न कोर्सेज का प्रशिक्षण देने जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें