फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में यात्रियों से भरी बसों से ड्रायवरों को उतारा, वाहनों के कांच फोड़े

Mon, 01 Jan 2024 02:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हड़ताल में पेट्रोल-डीजल ट्रैंकरों के ड्रायवर भी शामिल है। उन्होंने डिपो से पंपों तक ट्रैंकर लाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने लगी है। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की आपूर्ति गडबड़ा गई है। 
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसों को लेकर नए कानून के विरोध में हड़ताल कर रहे ड्रायवरों के अांदोलन ने उग्र रुप ले लिया। सोमवार को विजयनगर चौराहे पर हड़ताल कर रहे ड्रायवरों ने यात्रियों से भरी बसों को रोका और ड्रायवरों को उतार दिया।

विज्ञापन


 बसों को चौराहेे पर खड़ा करने को कहाा जा रहा था । हंगामा देख यात्री भी बसों से उतरकर एक तरफ खड़े हो गए। जो ड्रायवर बस से नहीं उतर रहे थे, उनके साथ प्रदर्शनकारियों बदसलूकी की और कांच भी फोड़े। इंदौर से भोपाल, महाराष्ट्र व राजस्थान की तरफ जाने वाली बसों के चालकों को भी रोका जा रहा था।

बसों के अलावा रिक्शा चालकों को भी रोका जा रहा था। प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसरों ने प्रदर्शनाकारियों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस के सख्त तेवर देख प्रदर्शनकारी चौराहे से भाग गए।

इसके बाद वाहनों की आवाजाही बहाल कराई। विजय नगर चौराहे के अलावा मालवीय नगर चौराहे पर भी ड्रायवरों ने चक्काजाम करने की कोशिश की। शहर में अलग-अलग स्थानों पर दिनभर प्रदर्शन होते रहे। गंगवाल बस स्टैंड चौराहे पर चारों तरफ बसें खड़ी कर चक्काजाम किया गया। जिसे आधे घंटे बाद पुलिस ने खुलवाया। 

पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारे

हड़ताल में पेट्रोल-डीजल ट्रैंकरों के ड्रायवर भी शामिल है। उन्होंने डिपो से पंपों तक ट्रैंकर लाने से इनकार कर दिया है। इसके चलते पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की किल्लत होने लगी है। कई पेट्रोल पंपों पर डीजल पेट्रोल की आपूर्ति गडबड़ा गई है।

विज्ञापन


कई लोगों का साल का पहला दिन पेट्रोल पंपों की कतार में बिता। विजय नगर, परदेशीपुरा, चिमनबाग, मधुमिलन चौराहा सहित शहर के अनेक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लगी रही। दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल भराने के लिए दो से तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें