फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर : खाली मैदान में बना दी अवैध काॅलोनी, निगम ने चार निर्माणों को किया जमींदोज

Mon, 07 Sep 2026 05:37 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में भूमाफिया सरकारी जमीनों पर कब्जे से बाज नहीं आ रहे हैं। अहिरखेड़ी के खाली मैदान में पांच हजार वर्गफीट जमीन पर चार मकानों का निर्माण शुरू कर दिया गया। रिमूवल गैंग ने पूरे निर्माण को दो घंटे में मलबे में बदल दिया।
विज्ञापन
निगम ने चार निर्माणों को किया जमींदोज - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में भूमाफिया के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे खाली मैदान को भी नहीं छोड़ रहे हैं। अहिरखेड़ी क्षेत्र के मैदान में अवैध अतिक्रमण करते हुए चार निर्माणों का काम शुरू हो गया था, जिन्हें सोमवार को नगर निगम की रिमूवल गैंग ने जमींदोज कर दिया। पांच हजार वर्गफीट में ये निर्माण हो रहे थे और दो मंजिला मकान का ढांचा भी खड़ा हो गया था।

विज्ञापन

 

अवैध निर्माण की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम के अफसरों ने नोटिस जारी किए थे, लेकिन अवैध निर्माण जारी रहा। इसके बाद सोमवार को पांच जेसीबी, दो पोकलेन और पचास से ज्यादा श्रमिकों की टीम के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और निर्माणों को तोड़ना शुरू कर दिया।
 

दो घंटे बाद तनकर खड़े निर्माण मलबे में तब्दील हो गए। ये निर्माण राम परमार, पंकज पंवार, सोनू जायसवाल और गगन परिहार ने किए थे। यहां चार अलग-अलग मकानों का निर्माण हो रहा था। इसके लिए न तो नगर निगम से अनुमति ली गई थी और न ही जमीन के दस्तावेज अतिक्रमणकर्ताओं के पास थे। नगर निगम ने इसे अवैध निर्माण मानते हुए तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

अफसर अब उस क्षेत्र में अन्य खाली जमीनों की जानकारी भी जुटा रहे हैं, ताकि यह पता चल सके कि कितनी सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जे कर रखे हैं। जल्द ही सर्वे के बाद अन्य अवैध निर्माणों को भी नगर निगम की रिमूवल गैंग हटाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें