फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: विद्यार्थियों के कार्यक्रम में मधुमक्खियों का हमला, जान बचाकर भागे सभी

Thu, 19 Nov 2026 10:36 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के अरविंदो कॉलेज में सालाना आयोजन के दौरान खुशियों का माहौल उस वक्त दहशत में बदल गया, जब पटाखों की चिंगारी से मधुमक्खियों का छत्ता छिड़ गया। गुस्साई मधुमक्खियों ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया।  
विज्ञापन
अरविंदो काॅलेज - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के अरविंदो कॉलेज के सालाना आयोजन में पटाखों की चिंगारी विद्यार्थियों की खुशियों पर भारी पड़ गई। आयोजन के दौरान छोड़े जा रहे पटाखों की चिंगारी मधुमक्खियों के छत्ते तक पहुंच गई। इसके बाद मधुमक्खियों ने विद्यार्थियों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन



जश्न में डूबे छात्र-छात्राएं जान बचाकर आयोजन स्थल से भागने लगे। कोई छिपने के लिए कोना तलाशता नजर आया तो कोई कपड़े से अपना मुंह ढककर बचने की कोशिश करता दिखा। इसके बावजूद गुस्साई मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा और 20 से ज्यादा विद्यार्थियों को डंक मार दिए। इनमें से आधा दर्जन मेडिकल स्टूडेंट्स को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, सभी की हालत खतरे से बाहर है।
 

मधुमक्खियों के हमले के बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गई। जो छात्र कुछ देर पहले दोस्तों के साथ नाच-गाकर खुशियां मना रहे थे, वे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हजारों की संख्या में मधुमक्खियों के हमले के कारण देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल खाली हो गया। विद्यार्थियों ने अलग-अलग जगहों पर छिपकर खुद को बचाने की कोशिश की। मधुमक्खियों ने कुछ छात्रों के चेहरे, सिर, हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों पर डंक मारे।

विज्ञापन

 

डंक के कारण किसी तरह की एलर्जी या रिएक्शन न हो, इसके लिए विद्यार्थियों को इंजेक्शन लगाए गए। जिन छात्रों को ज्यादा डंक लगे थे, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया। मधुमक्खियों के हमले के कारण कॉलेज का सालाना कार्यक्रम भी अधूरा रह गया। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि सभी विद्यार्थी ठीक हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें