फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में तीसरे दिन भी तेज हवा के साथ बारिश, कई इलाकों में जलजमाव, बिजली गुल

Tue, 06 May 2025 03:19 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बारिश के कारण मई माह की तपन छूमंतर हो गई है। सोमवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसी तरह दिन का तापमान भी 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।
विज्ञापन
इंदौर में बारिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बारिश का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार दोपहर पहले 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली। कई पेड़ों की टहनियां गिर गई। तीसरे दिन भी ज्यादातर क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई।

 

इसके बाद फिर तेज बिजलिया कड़की और बारिश का दौर शुरू हुआ, 20 मिनट तक तेज बारिश के बाद बूंदों की रफ्तार थोड़ी कम हुई, लेकिन तब तक शहर की कई सड़कों पर पानी भर गया था और ट्रैफिक थम गया था।

 

इंदौर में बेमौसम बारिश ने तीसरे दिन भी जिम्मेदार विभागों की कलाई खोल दी। सड़कों पर जलजमाव हो गया और लोग ट्रैफिक थम गया। लोग बारिश से बचने के लिए इधर-उधर भागे, लेकिन तेज हवा के साथ आ रही आड़ी-तिरछी पानी की बूंदों ने लोगों को भिगो दिया। तेज हवा के कारण तीसरे दिन भी पोस्टर फटने, पेड़ों की टहनियां गिरने जैसे हालात बने। शहर के छत्रीबाग, हेमू कालानी चौराहा, पलसीकरण क्षेत्र, अहिल्याश्रम, एमआर-10 क्षेत्र, खजराना चौराहा, विजय नगर चौराहा पर जलजमाव हो गया। इससे ट्रैफिक की गति भी बाधित हुई। बारिश खुलने के बाद जब वाहन एक साथ सड़कों पर निकले तो ट्रैफिक जाम हो गया।

विज्ञापन

 

मई में पहली बार इतनी बारिश

 

मई माह में पहले इतनी बारिश कभी नहीं हुई। अब तक शहर में पौने चार इंच बारिश हो चुकी है। मानसून आने के सवा माह पहले बारिश के तेवर देखकर शहरवासी भी हैरान है। मंगलवार को भी बारिश के कारण कई विवाह समारोह प्रभावित हुए। मंगलवार को भी आधा इंच से ज्यादा बारिश हुई।

 

गर्मी गायब, लुढ़का पारा

बारिश के कारण मई माह की तपन छूमंतर हो गई है। सोमवार रात हुई बारिश के कारण न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम था। इसी तरह दिन का तापमान भी 35 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री कम था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें