फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: भक्तों को दर्शन देने नगर भ्रमण पर निकले हनुमान, रणजीत हनुमान मंदिर में भी उत्सव शुरू

Fri, 11 Apr 2025 06:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सुबह छह बजे निकली यात्रा में 15 फीट के रथ में हनुमान वीर मुद्रा में भक्तों को दर्शन देने निकले। एक हाथ में गदा तो दूसरे हाथ में संजीवनी बूटी वाला पर्वत उठाते नजर आए। उनके रथ को 100 भक्तों ने अपने हाथों से खींचा।
विज्ञापन
वीर आलीजा सरकार की प्रभातफेरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में शुक्रवार से ही हनुमान जयंती की धूम नजर आने लगी है। जयंती के एक दिन पूर्व शुक्रवार को प्रभातफेरियां निकाली। भक्तों को दर्शन देने हनुमान नगर भ्रमण पर निकले। शहर के प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर में भी उत्सव शुरू हो गया है। मंदिर में फूल बंगला सजाया गया है। बाबा के लिए मथुरा से पोशाख तैयार की गई है। शनिवार को शहर के अनेक मंदिरों में भंडारे का आयोजन भी किया जा रहा है। 

ये खबर भी पढ़ें: महू में आंबेडकर जयंती पर एक लाख से ज्यादा अनुयायी आएंगे, मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल

कैलाश मार्ग तीर्थ धाम क्षेत्र वीर बगीची में मनाए जा रहे तीन दिवसीय जन्मोत्सव में वीर अलीजा सरकार की प्रभातफेरी निकाली। प्रभु जब भक्तों के बीच पहुंचे तो फूलों की बारिश के साथ-साथ तोपों से पुष्पवर्षा की गई। श्रद्धालुओं ने अलीजा सरकार की अगवानी में अपने घरों के बाहर दीप रोशन किए एवं रंगोलियां भी सजाई।

 

सुबह छह बजे निकली यात्रा में 15 फीट के रथ में हनुमान वीर मुद्रा में भक्तों को दर्शन देने निकले। एक हाथ में गदा तो दूसरे हाथ में संजीवनी बूटी वाला पर्वत उठाते नजर आए। उनके रथ को 100 भक्तों ने अपने हाथों से खींचा।भक्त सामाजिक सरोकार का संदेश देती तख्तियां थामें और स्वच्छता का संदेश देते नजर आए।

विज्ञापन



तीन किलोमीटर के इस मार्ग में डेढ़ सौ से अधिक सामाजिक संगठनों ने मंच लगाकर यात्रा की अगवानी की। नगर निगम के सफाई मित्रों सहित भक्त मंडल के 25 सदस्य यात्रा के मार्ग में सफाई व्यवस्था संभालते दिखे। शनिवार को हनुमान जयंती वीर अलीजा सरकार का स्वर्ण श्रृंगार किया जाएगा। इसी के साथ राज भवन की थीम पर अलीजा सरकार का दरबार सजाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें