फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशों से आए मेहमान बोले- इंदौर का स्वाद लाजवाब

Mon, 08 Jun 2026 09:21 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में मंगलवार से शुरू हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन के मौके पर शहर ने विदेशी मेहमानों का स्वागत खास अंदाज में किया। 56 दुकान क्षेत्र को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया। मेहमानों ने स्थानीय संस्कृति और व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
इंदौरी व्यंजनों का लुत्फ लेते मेहमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मंगलवार से होने जा रहे ब्रिक्स सम्मेलन के लिए विदेशी मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को मेहमानों के लिए 56 दुकान क्षेत्र को खूब सजाया गया और राउंड टेबल पर उन्होंने इंदौरी व्यंजनों का स्वाद लिया। मेहमानों को खोपरा पेटिस, रबड़ी, बंगाली मिठाई, हॉट डॉग, साबूदाने की खिचड़ी, भुट्टे का किस सहित अन्य व्यंजन परोसे गए।

इंडोनेशिया, इथियोपिया, नाइजीरिया और जर्मनी के प्रतिनिधि 56 दुकान पहुंचे थे। 56 दुकान को भारतीय शैली में सजाया गया था। सेल्फी प्वाइंट को फूलों से सजाया गया था। इसके अलावा फूड जोन के सामने कलाकार वायलिन और बांसुरी वादन कर रहे थे। मेहमान ज्यादा नहीं थे, इस कारण 56 दुकान में अन्य लोगों को भी आने दिया गया। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने मेहमानों का स्वागत किया।

विज्ञापन



जब मेहमान 56 दुकान पहुंचे तो कॉलेज के छात्रों ने गुलाब की पंखुड़ियों से उनका स्वागत किया। मेहमानों को खोपरा पेटिस का स्वाद पसंद आया। इतिहासकार जफर अंसारी और श्रवण जोशी ने मालवी व्यंजनों से जुड़े इतिहास की जानकारी साझा की। साथ ही देवी अहिल्या की नगरी इंदौर के इतिहास से भी रूबरू कराते हुए बताया कि इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर है।
 

56 दुकान संघ के पदाधिकारियों ने आतिथ्य परंपरा के अनुसार सभी मेहमानों का आत्मीय स्वागत कर उन्हें मालवी व्यंजन परोसे। मेहमानों के स्वागत के लिए 56 दुकान परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया। विदेशी मेहमानों ने मालवी व्यंजनों का लुत्फ उठाने के साथ 56 दुकानों के इतिहास के बारे में भी जानकारी प्राप्त की।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें