पहचान छुपाने के लिए दो युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। उनकी हरकतें देख रहवासी घरों से बाहर नहीं निकल पाए। रहवासियों ने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर से आई, तब तक गुंडे तोड़फोड़ कर जा चुके थे।
इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र की बस्ती सोमनाथ की चाल में दिनदहाड़े गुंडों ने आतंक मचाया। चार-पांच युवक हाथों में हथियार लेकर गली में निकले। उन्होंने रहवासियों के गेट पर राॅड मारी वाहनों में तोड़फोड़ की। काफी देर तक वे गाली गलौज करते रहे। यह बस्ती थाने से मात्र 300 मीटर पर है, लेकिन पुलिस जवान इन गुंडों को पकड़ने नहीं आए।
विज्ञापन
घटना मंगलवार शाम को हुई। दोपहिया वाहन पर सवार होकर आए गुंडों के हाथ में लोहे की राॅड व धारधार हथियार थे। दो युवकों के हाथ में बेसबॉल के बल्ले थे। वे किसी को मारने आए थे, लेकिन पूरी बस्ती में दहशत का माहौल बनाने लगे। वाहनों से उतरते ही उन्होंने दरवाजे, खिड़की पर वार करना शुरू कर दिए। जो वाहन घर के बाहर खड़े थे। उनमें भी तोड़फोड़ कर दी।
पहचान छुपाने के लिए दो युवकों ने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। वे जोर-जोर से चिल्ला रहे थे। उनकी हरकतें देख रहवासी घरों से बाहर नहीं निकल पाए। रहवासियों ने थाने पर सूचना दी, लेकिन पुलिस काफी देर से आई, तब तक गुंडे तोड़फोड़ कर जा चुके थे।
विज्ञापन
गुंडों के तोड़फोड़ करने की घटना एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस को रहवासियों ने वीडियो फुटेज दिखाए। अब पुलिस गुंडों की तलाश कर रही है।