फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:गोदरेज कंपनी नेे इंदौर में खरीदी 46 एकड़ जमीन, इंदौर-उज्जैन रोड पर लाएगी टाउनशिप

Wed, 31 Jul 2024 07:12 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में अब रियल इस्टेट सेक्टर में तेजी आई है। इंदौर-उज्जैन रोड को लोक निर्माण विभाग छह लेन बना रहा है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण यहां 15 किलोमीटर लंबा अहिल्या पथ बना रहा है।
 
विज्ञापन
इंदौर उज्जैन रोड के पास खरीदी गोदरेज कंपनी ने जमीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोदरेज प्राॅपर्टीज लिमिटेड ने इंदौर के रियल इस्टेट सेक्टर में निवेश के लिए दिलचस्पी दिखाई हैै। कंपनी ने एक किसान से 46 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी यहां एक आवासीय व कर्मशियल टाउनशिप लाएगी।

विज्ञापन


कंपनी ने सेबी को भी इस प्रोेजेक्ट की जानकारी दी है। कंपनी का मध्य प्रदेश में रीयल इस्टेट सेक्टर मेें यह पहला निवेश है। प्रोेजेक्ट तीन साल में बनकर तैयार होगा। कंपनी अब तक इस तरह के प्रोजेक्ट दिल्ली-एनसीआर, मुबंई,पुणे और बेंगलरु में ला चुकी है।

 

पिछले माह मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मुबंई में उद्योगपतियों से मुलाकात की थी। तब गोदरेज कंपनी के अफसरों से इस प्रोजेक्ट को लेकर भी चर्चा हुई थी। कंपनी प्रदेश के अन्य शहरों में भी इस तरह के प्रोजेक्ट ला सकती है।

 

उज्जैन मार्ग पर ज्यादा निवेश

इंदौर के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से में अब रियल इस्टेट सेक्टर में तेजी आई है। इंदौर-उज्जैन रोड को लोक निर्माण विभाग छह लेन बना रहा है। इसके अलावा इंदौर विकास प्राधिकरण यहां 15 किलोमीटर लंबा अहिल्या पथ बना रहा है।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण पश्चिमी बायापास भी बना रहा है। इस वजह से कई कंपनियां इस क्षेत्र मेें निवेश मेें रूचि ले रही है। अेामेक्स कंपनी ने भी इंदौर और उज्जैन में दो नए प्रोजेक्ट ला रही है। इस मार्ग पर प्रदेश का पहला डबल डेकर ब्रिज भी बन रहा है।   

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें