फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मजाक में युवक के शरीर में दोस्तों ने कंप्रेशर से भरी हवा, नसें फटने से हो गई मौत

Sun, 13 Apr 2025 06:13 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पालदा क्षेत्र में रहने वाला युवक मोती राम मजदूरी करता है। वह सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ खड़ा था। सभी एक दाल मिल में काम करते है। दोस्तों ने मजाक में उसके शरीर में कम्प्रेशर से हवा भर दी। इससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतक मोतीराम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजाक-मजाक में पांच दोस्तों ने कंप्रेशर से युवक के शरीर में हवा भर दी। हवा का दबाव नसें सहन नहीं कर पाईं और वह फट गईं। जब युवक की हालत खराब हुई तो दोस्त उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। डाॅक्टरों ने युवक के अंदरुनी भाग से खून बहते देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटनाक्रम का पता चला।

ये खबर भी पढ़़ें:शादी से एक महीने पहले युवक ने लगाई फांसी, मोबाइल के मैसेज देखकर चौंकी पुलिस

पालदा क्षेत्र में रहने वाला युवक मोती राम मजदूरी करता था। वह सुबह अपने पांच दोस्तों के साथ खड़ा था। सभी एक दाल मिल में काम करते हैं। दोस्तों ने मजाक में उसके शरीर में कंप्रेशर से हवा भर दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। दोस्त उसे ई रिक्शा में एमवाय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जो युवक मोतीराम को छोड़ने आया था। वह भी भाग गया। पुलिस ने मृतक के परिवार से संपर्क किया तब मोतीराम के साथ हुई घटना की जानकारी का पता चला। पुलिस दाल मिल पहुंची और आरोपियों का पता जुटाया। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

विज्ञापन


भाई को फोन किया हादसा हो गया
मोतीराम के भाई शेरू ने बताया कि सुबह भाई से बात हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद उसके एक साथी का फोन लाया कि मोतीराम का एक्सीडेंट हो गया है। वह एमवाय अस्पताल में है। हम वहां पहुंचे तब तक मोतीराम की मौत हो चुकी थी। मोतीराम चार माह पहले ही खरगोन से इंदौर काम के सिलसिले में आया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें