फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: विधायक पुत्र मारपीट मामला, टेकरी तक कैसे पहुंचीं गाड़ियां? प्रशासनिक अनुमति के बगैर नहीं खुलते गेट

Sun, 13 Apr 2025 01:32 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

घटनाक्रम को लेकर पुजारी परिवार का आरोप है कि लाखों रुपये की ज्वेलरी मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की प्रतिमा पर समर्पित रहती हैं, जिसकी जिम्मेदारी पुजारी की रहती है, इसलिए शयन आरती के बाद मंदिर के पट नहीं खोले जाते।
विज्ञापन
विधायक पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला और गाड़ियों का काफिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास टेकरी की माता के पट खुलवाने के लिए पुजारी से मारपीट करने वाले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला का मामला गरमा गया है। कांग्रेस भी विधायक पुत्र की दादागीरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाने की तैयारी कर रही है। पुजारी के शिकायती आवेदन में विधायक पुत्र का नाम दर्ज है, लेकिन एफआईआर में पुलिस अफसरों ने रुद्राक्ष का कही जिक्र नहीं किया।

विज्ञापन




यह सवाल भी उठ रहे हैं कि आखिर टेकरी तक विधायक पुत्र लाल बत्ती लगी कार के साथ अपने दोस्तों की कारों का काफिला कैसे ले गया, क्योंकि टेकरी तक जिस रास्ते से वाहन जाते हैं, वह प्रशासनिक अफसरों की अनुमति के बगैर नहीं खोले जा सकते हैं। बताते हैं कि एक प्रशासनिक अफसर के निर्देश पर रपट के गेट खोले गए थे।

ये खबर भी पढ़ें:इंदौर विधायक गोलू शुक्ला के बेटे की माता टेकरी पर दादागीरी, पुजारी से मारपीट कर देर रात खुलवाया मंदिर

इस घटनाक्रम को लेकर पुजारी परिवार का आरोप है कि लाखों रुपये की ज्वेलरी मां चामुंडा और मां तुलजा भवानी की प्रतिमा पर समर्पित रहती है। जिसकी जिम्मेदारी पुजारी की रहती है, इसलिए शयन आरती के बाद मंदिर के पट नहीं खोले जाते। सिर्फ नवरात्रि के समय मंदिर रात में भी खुला रहता है। पूरे मामले को लेकर जब हमने तेज मां चामुंडा सेवा समिति की प्रभारी तहसीलदार निधि राजपूत से चर्चा करनी चाहिए तो निधि राजपूत से हमारा कोई संपर्क नहीं हो पाया।

पुजारी परिवार ने आरोप लगाए है कि किसके कहने पर रात को एक बजे करीब दस गाड़ियां माता टेकरी पर पहुंची। यदि गाडि़यों को नीचे ही रोका जाता तो पट खुलवाने को लेकर विवाद ही नहीं होता। इस मामले में भी अफसरों ने चुप्पी साध रखी है। अब कोतवाली पुलिस माता टेकरी के कंट्रोल रूम पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस अफसरों ने मंदिर प्रबंधन को पत्र लिखा है। विधायक पुत्र ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर भी देर रात माता टेकरी के वीडियो स्टेटस पर लगाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें