फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: आज की बड़ी खबरें, सेमीकंडक्टर समिट शुरू; थाईलैंड के लिए नई उड़ान, फिरोज की संपत्ति पर हुआ नया खुलासा

Fri, 23 Oct 2026 08:18 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में शुक्रवार का दिन हलचल भरा रहा। यहां एक तरफ दो दिवसीय सेमीकंडक्टर समिट की शुरुआत सीएम मोहन यादव की मौजूदगी में हुई तो वहीं दूसरी तरफ कॉन्स्टेबल फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला लगातार सुर्खियों में बना रहा। इसमें नए खुलासे हुए। बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक चिराग सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत लेकर परिवार वालों ने प्रदर्शन किया। इंदौर में रहने वालों को थाईलैंड के लिए नई उड़ान की सौगात दो दिसंबर से मिलने की खबर भी सामने आई तो वहीं मौसम के पलटने से बारिश के बाद शहरवासियों को गरमी का अहसास हुआ। आइए एक जगह  पढ़ते हैं इन सभी खबरों को -
विज्ञापन
मुख्यमंत्री इस अंदाज में मिले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. इंदौर में शुक्रवार को सेमीकंडक्टर समिट का शुभारंभ मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया। उन्होंने कंपनियों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। इसमें मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई साल में सरकार ने 25 नीतियां बनाई हैं, जिनके माध्यम से मध्य प्रदेश में निवेश को बढ़ावा मिला है। इस समिट के जरिए प्रदेश में 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

पढ़िए पूरी खबर: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा-हमारी सरकार मुद्दों को लटकाने, अटकाने में नहीं रही

2. पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में पदस्थ कॉन्स्टेबल फिरोज खान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें लोकायुक्त की जांच चल रही है। रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। आज एक और नई बात सामने आई है। जांच में सामने आया है कि  देवास में दो प्लॉट खरीदने के लिए कॉन्स्टेबल की पत्नी, मां और बेटी ने ऑनलाइन बोली में हिस्सा लिया था।  इन दोनों प्लॉट की बोली 92 लाख रुपए में तय हुई थी।
विज्ञापन

पढ़िए पूरी खबर: हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी ने भी खरीदी थी संपत्तियां, कई जिलों में फैला था काला कारोबार
 

3. बाणगंगा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक चिराग सेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार को मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग की। इसके लिए उन्होंने प्रदर्शन भी किया।  परिजनों का आरोप है कि चिराग ने अपनी महिला मित्र की लगातार प्रताड़ना और दबाव से तंग आकर आत्महत्या करने का फैसला किया था। 

विज्ञापन

पढ़िए पूरी खबर:  युवक की मौत के बाद कमिश्नर ऑफिस के बाहर परिजनों ने दी सामूहिक खुदकुशी की धमकी

4. इंदौर से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस इंदौर और बैंकॉक के बीच अपनी सीधी उड़ान शुरू कर रहा है। डीजीसीए द्वारा जारी किए गए फाइनल विंटर शेड्यूल में इसकी शुरुआत 2 दिसंबर बताई गई है। अब यात्रियों को एयरलाइन कंपनी की तरफ से आधिकारिक बुकिंग शुरू करने का इंतजार है। 
पढ़िए पूरी खबर: इंदौर से थाईलैंड जाने वाले यात्रियों का इंतजार खत्म, 2 दिसंबर से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान

5. इंदौर में शुक्रवार को गर्मी ने असर दिखाया। आसमान साफ था। इसकी वजह से दिनभर तेज धूप रही। हालांकि पिछले तीन दिन बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।  मौसम विभाग के अनुसार अब 25 अक्टूबर के बाद शहर में ठंडक बढ़ने की संभावना है।
पढ़िए पूरी खबर: अक्टूबर के अंत में फिर होगी बारिश, पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें