फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गजब है! इंदौर में बेचारे किसानों से व्यापारी 1 रुपये किलो लहसुन खरीद रहे, नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 Sep 2022 03:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में किसानों के साथ गजब की बेईमानी सामने आई है। यहां पर व्यापारी किसानों से मात्र एक रुपये किलो में लहसुन खरीदने को मजबूर कर रहे हैं। इससे नाराज किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री और कमल पटेल के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
किसानों का प्रदर्शन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ किसानों की आदमनी दोगुना करने और उन्हें सशक्त करने की बाते करते हैं। वहीं मध्यप्रदेश के किसानों को फसलों का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। एक तरफ, जहां बाजारों में 40 से 50 रुपये किलो लहसुन बिक रहा है। वहीं, किसानों से व्यापारी एक रुपए किलो के दाम पर लहसुन खरीद रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें, इससे नाराज किसानों ने इंदौर में प्रदर्शन किया। किसानों ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के मुखौटे लगाकर लहसुन की माला पहनकर प्रदर्शन किया।
रविवार को इंदौर कलेक्ट्रेट के सामने युवा किसान संघ ने फसलों के उचित दाम नहीं मिलने को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा, व्यापारी एक रुपये किलो लहसुन खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं, प्याज भी काफी सस्ता बिक रहा है। मध्यप्रदेश में किसानों की फसलों के लगातार भाव कम होने से किसानों के सामने जीने मरने का संकट पैदा हो गया है। हालात यह है कि फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

लहसुन किसान परेशान - फोटो : Social Media
इससे नाराज होकर किसानों ने केंद्रीय और राज्य कृषि मंत्रि के मुखौटे लगाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया, पीएम एक तरफ आत्मनिर्भर किसान का वादा देते हैं। दोगुना आमदनी की बातें करते हैं। वहीं सरकार भी किसानों की तरफ देखने को तैयार नहीं है।

लिहाजा हम प्रदर्शन कर अपनी बातें सरकार तक पहुंचा रहे हैं। किसानों ने कहा, सरकार उनकी उचित मांग नहीं माने तो आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। किसानों ने पांच हज़ार लहसुन और प्याज के लिए दो हजार रुपये प्रति क्विंटल का भाव करने की मांग की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें