फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: यूरेशियन समूह की बैठक-आतंकवादियों की फंडिंग और मनी लांड्रिंग रोकने में भारत की रेटिंग बेहतर

Tue, 26 Nov 2024 08:28 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बैठक में क्रिप्टो करेंसी को लेकर भी चर्चा हुई। इस डिजिटल सिस्टम को अपना कर मनी लांड्रिंग  और फंडिंग को मदद मिल रही है। भारतीय अफसरों ने बताया कि इससे जुड़ी एजेंसियों को हमने नियमों के दायरे में लाया है और  केवायसी अनिवार्य की है।
विज्ञापन
यूरेशियन समूह की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूरेशियन समूह के दूसरे दिन की बैठक में विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों की वित्तिय नीति, डिटिजल पैमेंट सिस्टम को लेकर चर्चा की। फाइनेंशियल एक्शन टाक्स फोर्स (एफएटीएफ) ने भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों को दूसरे देशों से बेहतर माना है। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने बैठक को लेकर कहा कि भारत जनधन खाते खोलने और केवायसी सिस्टम को लेकर सफल अभियान चला।

विज्ञापन



इससे मनी लांडिंग और आतंकवाद के लिए होने वाली फंडिंग पर शिकंजा कसा है। भारत में बड़े पैमाने पर जनधन खाते खोले गए। आधार का सिस्टम मजबूत किया गया। डिजिटल पैमेंट बढ़े है।भारतीय अर्थव्यवस्था में कैश ट्रांजेक्शन कम हुआ। इन प्रयासों से भारत की रैंटिंग भी अच्छी है।


यूपीआई के विस्तार के लिए हो रहे प्रयास

अग्रवाल ने बताया कि यूपीआई का चलन देश में बढ़ रहा है। अब दुबई, सिंगापुर जैसे देशों में इसका विस्तार हुआ है। अन्य देश भी इससे जोड़े जाएंगे। भारत सरकार इसके लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में पब्लिक डिजिटल पैमेंट का इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ा है। यह विश्व के लिए उदाहरण है। आने वाले समय में आर्थिक अपराध रोकने के लिए काफी मददगार होगा। इस बैठक मेें हम देशों की आर्थिक व बैंकिंग नीतियों पर भी चर्चा कर रहे है। जिसका फायदा उठाकर लोग काले धन को दूसरे देश की बैंकों में जमा कर देते है।


ईरान को करेगा भारत मदद

एफएटीएफ ने ईरान को ब्लैक लिस्ट में डाल रखा है। इस लिस्ट से ईरान को बाहर निकालने में भारत मदद करेगा। समूह की बैठक में ईरान सरकार के प्रतिनिधि भारतीय अफसरों से मिले। भारत उन्हें तकनीकी सहयोग करेगा। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने कहा कि समूह के फ्रेमवर्क में रहते हुए भारत ईरान को मदद करेगा।

क्रिप्टो करेंसी पर भी निगाह

बैठक में क्रिप्टो करेंसी को लेकर भी चर्चा हुई। इस डिजिटल सिस्टम को अपनाकर मनी लांडिंग और फंडिंग को मदद मिल रही है। भारतीय अफसरों ने बताया कि इससे जुड़ी एजेंसियों को हमने नियमों के दायरे में लाया है और कंपनियों से जुड़े खाताधारियों के लिए केवायसी अनिवार्य की है। इस कारण हमने मनी लांड्रिंग के कई मामले बीते समय में पकड़े है।
 

राज्यपाल मंगु भाई पटेल इंदौर आएंगे

राज्यपाल मंगु भाई पटेल 27 नवम्बर को शाम 4.45 बजे हेलिकॉप्टर से इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर एयरपोर्ट आएंगे। वे रात्रि विश्राम इंदौर में करेंगे। अगले दिन 28 नवम्बर को सुबह 9 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहाँ वे ईएजी प्लेनरी के उद्घाटन सेशन में शामिल होंगे। बुधवार को फिंनटेक प्रदर्शन का शुभारंभ आयोजन स्थल पर होगा। शाम को विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि मांडू भ्रमण के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें