पायलट से सूचना मिलने के बाद विमानतल पर सभी एजेंसियां सतर्क हो गई और विमान सवा 11 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। दोपहर में वापसी में एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है, लेकिन वह उड़ान निरस्त कर दी गई है।
दिल्ली से इंदौर आ रहे एयर इंडिया के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग इंदौर के देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर हुई। प्लेन में 161 यात्री सवार थे। प्लेन के इंजन में खराबी के संकेत मिलने पर पायलट ने एटीसी को सूचना दी।
विज्ञापन
इमरजैंसी लैंडिंग की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की दमकले, मेडिकल टीम सहित अन्य एजेंसिया सतर्क हो गई थी, लेकिन विमान की लैंडिंग सकुशल हो गई, हालांकि विमान में सवार यात्रियों की जान सांसत में रही। इंदौर एयरपोर्ट पर उतरते ही उन्होंने राहत की सांस ली।
दिल्ली से इंदौर के लिए विमान ने साढ़े दस बजे उड़ान भरी थी। रास्ते में पायलेट को इंजन में खराबी के संकेत मिले। विमान इंदौर के नजदीक आ चुका था, इस कारण देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया।
पायलेट से सूचना मिलने के बाद विमानतल पर सभी एजेंसियां सतर्क हो गई और विमान सवा 11 बजे एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। दोपहर में वापसी में एयर इंडिया का यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है, लेकिन वह उड़ान निरस्त कर दी गई है। विमान की जांच के लिए तकनीकी टीम और इंजीनियर जुट गए है। विमान के एक इंजन में खराबी आ गई थी, लेकिन दूसरे इंजन के कारण इमरजेंसी लैंडिंग आसानी से हो गई।