युवा डॉक्टरों ने खेल के मैदान पर भी जौहर दिखाए। द्वारा जहां खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए। वहीं मंच पर छात्रों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी भी पेश की।
इंदौर में युवा डॉक्टरों का अलग अंदाज देखने को मिला। कोई मंच पर अदाकारी दिखाता दिखा तो कोई गानों पर थिरका। किसी ने खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन किया। ये सब नजारा दिखा यूनिवर्सिटी के सालाना फेस्ट में।
विज्ञापन
कल्चरल फेस्ट एथिना में कई टीमों ने डांस, मिमिक्री के साथ स्किट में अपनी शानदार प्रस्तुति दी। पूरे कैम्पस को छात्रों ने हर दिन एक अलग-अलग थीम के जरिए सजाया। इसमें फैशन शो भी रेट्रो थीम पर हुआ। इसमें युवा डॅाक्टर्स का अलग अंदाज ही मंच पर देखने को मिला। युवा डॉक्टरों ने खेल के मैदान पर भी जौहर दिखाए। द्वारा जहां खेल के मैदान पर एक खिलाड़ी के रूप में नजर आए। वहीं मंच पर छात्रों ने अपनी बेहतरीन अदाकारी भी पेश की। इसमें अलग-अलग थीम कॅाम्पीटिशन और इंवेट्स में कई टीमों ने हिस्सा लिया। स्पोट्र्स फेस्ट में क्रिकेट, बास्केटबॅाल, शतरंज, टेबल टेनिस, कैरम, वॉलीबॉल के भी कई मैच हुए। कल्चरल फेस्ट एथेना में इंटर्न बैच 2019-20 के छात्रों का इवेनेस्को लाइव कंसर्ट भी हुआ। इसमें रुद्र और कोई पांच रॅाक बैंड ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी। इसकी धुनों पर युवा डॉक्टर थिरकते रहे। छात्रों ने डांस और सिंगिंग कॉम्पिटिशन में स्पेशल परफॉर्मेंस दी।