फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore : साहिल को मिला इंदौर में एक करोड़ 13 लाख का सबसे बड़ा सैलेरी पैकेज, नीदरलैंड्स की कंपनी में हुआ चयन

Fri, 06 Jan 2023 08:51 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के छात्र साहिल ने इस उपलब्धि से सबसे बड़े पैकेज के मामले में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। यह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।
विज्ञापन
इंदौर के साहिल अली को मिला एक करोड़ 13 लाख का पैकेज - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के छात्र दुनियाभर में नाम रोशन कर रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण हैं साहिल अली। साहिल को नीदरलैंड्स की एक कंपनी के द्वारा एक करोड़ 13 लाख का सालाना पैकेज मिला है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय (डीएवीवी) के छात्र साहिल ने इस उपलब्धि से सबसे बड़े पैकेज के मामले में प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है। यह देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का अब तक का सबसे बड़ा पैकेज है।
विज्ञापन


एमटेक के छात्र साहिल अली डीएवीवी के आईआईपीएस से पढ़ाई कर रहे है। साहिल बचपन से ही इंटेलिजेंट हैं और उन्हें पहले भी कई पैकेज ऑफर हुए हैं। इससे पहले विश्वविद्यालय का ही दूसरा सबसे बड़ा पैकेज उन्हें हासिल हुआ जो बेंगलुरु की कंपनी ने उन्हें दिया था। इसमें उन्हें 46 लाख रुपए सालाना का ऑफर मिला था। साहिल कहते हैं कि इसके लिए उन्होंने प्लॉनिंग से मेहनत की और भविष्य के सपनों को संजोया। वे लगातार मेहनत और फोकस करने में विश्वास रखते हैं। 

कुलपति प्रोफेसर रेणू जैन कहती हैं कि इस साल डीएवीवी में पिछले साल की तुलना में औसत पैकेज बेहतर रहा है। यहां के छात्र बहुत अच्छी कंपनियों में जा रहे हैं। करीब 6 लाख रुपए सालाना के पैकेज छात्रों को प्राप्त हुए हैं। साहिल बताते हैं कि एमटेक के प्रथम वर्ष से ही उन्होंने पूरी प्लानिंग के साथ प्लेसमेंट की तैयारियां की। अपनी सफलता वे शिक्षकों और अपने माता-पिता को समर्पित करते हैं। 
विज्ञापन


कोविड के बाद आई नौकरियों की बहार
कोविड खत्म होने के बाद इंदौर में बहुत तेजी से नौकरियां निकल रही हैं। डीएवीवी के विभिन्न विभागों के 982 छात्रों को इस साल नौकरियां मिल चुकी हैं। कुछ छात्रों को तीन से चार कंपनियों ने चुना है। इस तरह कंपनियों से छात्रों को 1137 ऑफर प्राप्त हुए हैं। खास बात यह है विश्वविद्यालय ने पिछले साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें