फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: पूर्व भाजपा विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी ने थामा कांग्रेस का दामन, सदस्यता ली

Tue, 17 Feb 2026 08:15 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तना की बेटी प्रिया ने पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी और फिर कांग्रेस से जुड़े एक संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया। 
विज्ञापन
कनुप्रिया सत्तन ने ली कांग्रेस की सदस्यता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले भाजपा के पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन की बेटी कनुप्रिया ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मंगलवार को भोपाल में कनुप्रिया ने कांग्रेस नेता मुकेश नायक व महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अर्चना जायसवाल की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। सत्तन की बेटी का कांग्रेस पार्टी में जाना सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में  सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि यह बेटी का अपना फैसला था।उनकी विचारधारा इंदिराजी से जुड़ी थी, इस कारण वे कांग्रेस में गईं।

विज्ञापन


कनुप्रिया ने पिछले साल पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की थी और फिर कांग्रेस से जुड़े एक संगठन की जिम्मेदारी संभाली थी। तीन माह पहले वे कांग्रेस नेताओं के साथ इंदिरा प्रतिमा पर नजर आई थीं, तभी से यह चर्चा होने लगी थी कि वे कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर सकती हैं।
 

बेटी के कांग्रेस में जाने पर भाजपा नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि देश में वैचारिक स्वतंत्रता है। यह मनुष्य का अधिकार है कि उसे क्या पसंद है। जिसका मन जहां लगता है और जिसकी जैसी विचारधारा होती है, वह उसी संगठन के प्रति आकर्षित होता है। मैं जिस संगठन में हूं, वहां विचारधारा थोपी नहीं जाती है।

विज्ञापन



मेरी बेटी की विचारधारा इंदिराजी को लेकर थी। जिस पार्टी को उसने श्रेष्ठ माना, उस पार्टी के साथ वह गई। यह उसका अपना फैसला है। कनुप्रिया ने इस बारे में कहा कि मेरे पिता भले ही भाजपा के विधायक रहे हैं, लेकिन मेरे दादा व परदादा कांग्रेसी थे। मेरी मां भी एनएसयूआई से जुड़ी थीं, इस कारण कांग्रेस की विचारधारा ने मुझे आकर्षित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें