फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore Couple Missing :परिजनों ने जताई लूट की आशंका, मेघालय सीएम से की सीबीआई जांच की मांग

Tue, 03 Jun 2025 03:46 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि जिस हालत में राजा रघुवंशी हमें मिला है। उस हालत में हमें हमारी बहू सोनम न मिले। हमारी बहू जिंदा मिले। पुलिस उसे तत्काल खोजे और हमे सही सलामत सौंपे। विपिन ने कहा कि राजा का पर्स, मोबाइल फोन,चेन नहीं मिली है।
विज्ञापन
ड्रोन के जरिए सोनम की तलाश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 दिन बाद शिलांग में इंदौर निवासी राजा रघुवंशी का शव मिला है, लेकिन पत्नी सोनम का पता अभी तक नहीं चला है। उनके परिजनों ने मेघालय सीएम से मांग की है कि वे इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपे, क्योंकि मामले की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है।

विज्ञापन



 

ये भी पढ़ें: शिलांग डबलडेकर रूट की खाई में 11वें दिन मिला राजा का शव, सोनम की तलाश तेज; हनीमून के लिए गए थे

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि जिस हालत में राजा रघुवंशी हमें मिला है। उस हालत में हमें हमारी बहू सोनम न मिले। हमारी बहू जिंदा मिले और पुलिस उसे तत्काल खोजे और हमे सही सलामत सौंपे।  विपिन ने कहा कि राजा का पर्स, मोबाइल फोन, चेन नहीं मिली है। पुलिस पूरी मामले की ठीक से जांच करे। विपिन ने लूट की आशंका जताई है।जिस पार्किंग यार्ड के नीचे शव मिला, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। पुलिस ने शुरूआत में जांच की गति ढीली रखी।
 

फोरेंसिक टीम ने खोजे सबूत

जिस स्थान पर राजा की लाश मिली है। वहां से फोरेंसिक विशेषज्ञों ने सबूत जुटाए हैं। शव काफी शत-विक्षत हो चुका है। इस कारण किसी हथियार के घाव स्पष्ट तौर पर शव पर विशेषज्ञों को दिखाई नहीं दिए है। जांच के लिए राजा के नाखून के सेंपल भी लिए गए है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि घटना स्थल से स्कूटर 25 किलोमीटर आगे तक कैसे चली गई। वहां तक  आखिर कौन ले गया ? सोनम का भी अभी तक पता नहीं चला है। उसके साथ क्या हुुआ। इस बारे में अफसर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें