फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बुधवार को इंदौर निगम का साढ़े सात हजार करोड़ का बजट होगा पेश, चुनावी साल में कोई नया टैक्स नहीं

Tue, 25 Apr 2023 06:45 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

27 अप्रैल को बजट सम्मेलन सुबह 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर स्कीम 78 में होगा।निगम का बजट इस वर्ष साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। कोई नया कर नहीं लगाया जा रहा है।  
विज्ञापन
इंदौर नगर निगम नया टैक्स नहीं लगाएगा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में चुन कर आई भाजपा की परिषद 27 अप्रैल को बजट पेश करेगी। इस साल कोई नया टैक्स नहीं लगेगा। निगम का बजट साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा।

27 अप्रैल को बजट सम्मेलन सुबह 11 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर स्कीम 78 में होगा। सम्मेलन में बजट के अलावा महापौर परिषद द्वारा मंजूर 29 प्रस्तावों पर भी विचार किया जाएगा।निगम का बजट इस वर्ष साढ़े सात हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का होगा। कोई नया कर नहीं लगाया जा रहा है, हालांकि, कुछ करों की दरों में बदलाव जरूर होगा। कुछ काॅलोनियों के रेट जोन भी निगम बदल सकता है।

विज्ञापन


इस साल प्रदेश मेें विधानसभा चुनाव होना है। नगर नगम कोई नया कर लगाकर शहरवासियों को नाराज नहीं करना चाहता है। पहले इंदौर में ट्रेड लाइसेंस शुल्क लगाने की तैयारी थी,लेकिन मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने कहा कि व्यापारियों पर नया शुल्क लागू नहीं किया जाएगा।

यह शुल्क प्रदेेश सरकार नेे लागू किया है, लेकिन इसे लागू करना है या नहीं। इसे तय करने करने का अधिकार सरकार ने नगरीय निकायों को दिया है। सम्मेलन मेें उद्यानों में आदर्श योग केंद्र बनाने, 200 से ज्यादा कचरा संग्रहण वाहनों को डीजल से बदल कर इलेक्ट्रिक करने,पालदा क्षेत्र में टंकी निर्माण,भूस्वामी के अधिकार (फ्री होल्ड) पर आवंटित करने, अन्नपूर्णा रोड़ से रिंगरोड़ को जोड़ने वाली सड़क का विकास कार्य करने, कान्ह नदी शुद्धिकरण के लिए चाणक्यपुरी से राजमोहल्ला तक 25 करोड़ रुपये की लागत से सीवर लाइन डालने जैसे प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें