फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: मतदान के दौरान हुए विवाद, कांग्रेस नेता के घर हमला, नेता प्रतिपक्ष पर भी लहराए चाकू

Mon, 13 May 2024 08:43 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हमला करने आए लोगों ने जब यादव के घर पत्थर फेंके तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती उन्हें रोकने  आई। युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। युवती को बचाने के लिए उसकी मां आई तो उसे भी पिटा। हमला करने आए युवकों ने कार के दोनों तरफ के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता के घर तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में मतदान के बीच दो स्थानों पर विवाद हुए। नंदानगर और अन्नपूर्णा क्षेत्र में घटनाएं हुई। नंदानगर में कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद उर्फ बब्बू यादव के निवास पर 15-20 लोगों ने हथियारों से लैस होकर हमला कर दिया। एक युवक चाकू लहराता हुआ कार्यालय में घुस गया और यादव को तमाचे जड़े।

विज्ञापन


उस वक्त नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे और पार्षद राजू भदौरियां भी वहां मौजूद थे। उन पर भी युवक ने चाकू लहराए। यादव ने आरोप लगाया कि उनका दोपहर में कनकेश्वरी देवी बूथ पर भाजपा से जुड़े अंकित यादव, अमन यादव के साथ विवाद हुुआ था। घर पर भी उनके ही समर्थकों ने हमला किया।

युवती के साथ भी मारपीट

हमला करने आए लोगों ने जब यादव के घर पत्थर फेंके तो पड़ोस में रहने वाली एक युवती उन्हें रोकने  आई। युवकों ने उसकी भी पिटाई कर दी। युवती को बचाने के लिए उसकी मां आई तो उसे भी पिटा। हमला करने आए युवकों ने कार के दोनों तरफ के शीशे तोड़ दिए। इसके अलावा दरवाजे पर भी पत्थर मारे। कुछ युवक पहचान छुपाने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर आए थे। हमला करने आए युवक बदमाश सूरज जाट गिरोह के बताए जा रहे है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाजपा कार्यकर्ता थाने का घेराव करने पहुंचे

नंदानगर के अलावा अन्नपूर्णा क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता के साथ कांग्रेस के दो कार्यकर्ताअेां ने मारपीट की। उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराने पीडि़त कार्यकर्ता के साथ भाजपा नेता एकलव्य गौड़ अन्नपूर्णा थाने पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें