फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर में हनी सिंह का शो पर अभी से विवाद, एमआईसी मेंबर ने कहा टैक्स जमा होने पर मिले अनुमति

Thu, 06 Mar 2025 10:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बाइपास पर होने वाले इस शो को लेकर राजस्व समिति प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने आयोजकों को पत्र लिखा है। इसके अलावा मेयर को भी एक पत्र लिखा है जिसमें कहा गया है कि शो में जितनी टिकट बिक्री होती है। उसका दस प्रतिशत मनोरंजन टैक्स नगर निगम को मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हनी सिंह का इंदौर में शो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में पाॅप सिंगर हनी सिंह के शो की प्लानिंग हो रही है, लेकिन उससे पहले ही शो को लेकर विवाद खड़ा होने लगा है। इंदौर नगर निगम परिेषद के सदस्य ने मेयर को पत्र लिखकर कहा है कि पहले शो का टैक्स जमा कराया जाए, उसके बाद ही अनुमति मिले। इंदौर में तीन माह पहले दिलजीत दोसांझ का शो हुआ था। तब नगर नगम को मनोरंजन कर की राशि नहीं मिली थी।

विज्ञापन


हनी सिंह देश के 10 बड़े शहरों में काॅन्सर्ट करने जा रहे हैं। इसमे मुंबई, लखनऊ, दिल्ली, जयपुर के अलावा इंदौर भी शामिल है। इंदौर में आठ मार्च को शो होने वाला है। बाइपास पर होने वाले इस शो को लेकर निगम की राजस्व समिति के प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने आयोजकों को पत्र लिखा है। इसके अलावा मेयर को भी एक पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि शो में जितनी टिकट बिक्री होती है, उसका 10 प्रतिशत मनोरंजन टैक्स नगर निगम को मिलना चाहिए। चौहान के पत्र के आधार पर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा है कि अनुमति से पहले आयोजकों को टैक्स जमा करने के लिए कहा जाए।

दिलजीत के शो का पैसा नहीं मिला
चौहान ने कहा कि इंदौर में दिलजीत सिंह दोसांझ के शो में भी करोड़ों के टिकट बिके। हमने आयोजकों को पत्र लिखकर मनोरंज कर मांगा था, लेकिन हमें कहा गया कि शो के बाद टैक्स देंगे, लेकिन अभी तक शो की राशि नहीं मिली है। यह शो व्यावसायिक होते हैं और नियमानुसार इसका टैक्स निगम को मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें