फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के हाॅस्टल की मेस में परोसा जा रहा था दूषित खाना, शिकायत के बाद मेस हो गई सील

Sat, 13 Jun 2026 09:27 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र में स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में दूषित भोजन परोसे जाने की शिकायत के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मेस को सील कर दिया। छात्राओं द्वारा सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मेस में मिली गंदगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के साउथ तुकोगंज क्षेत्र के एक हॉस्टल में दूषित भोजन मिलने की शिकायत के बाद प्रशासन की टीम ने छापा मारकर मेस को सील कर दिया है। छात्राओं ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की थी।

विज्ञापन

 

तुकोगंज क्षेत्र के सिल्वर मॉल के पास स्थित मधुर गर्ल्स हॉस्टल में खराब भोजन परोसे जाने की शिकायत छात्राओं ने की थी। उनका कहना था कि परोसे गए भोजन में बदबू आती है और कई बार उसमें कीड़े भी नजर आते हैं। शिकायत प्राप्त होते ही प्रशासन की टीम 15 मिनट के भीतर मौके पर पहुंची और निरीक्षण कर कार्रवाई प्रारंभ की।निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गर्ल्स हॉस्टल में भोजन की आपूर्ति तनुश्री थाली द्वारा की जा रही थी। मौके पर प्रभारी प्रवीण जोशी उपस्थित पाए गए।
 

निरीक्षण के दौरान किचन एवं भोजन निर्माण क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं पाई गई। खाना गंदगी के बीच ही बन रहा था। मौके से गेहूं के आटे एवं घी के दो नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजे गए। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

छात्राओं का कहना था कि उन्होंने कई बार मेस संचालक को खराब खाने की शिकायत की, लेकिन गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ। लगातार दूषित भोजन परोसा जा रहा था, जिससे कुछ छात्राएं बीमार भी हो गईं। शनिवार को खाने में कीड़े और बाल भी नजर आए। छात्राओं ने इसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद कुछ छात्राओं ने सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें