फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को, साहित्यकार करेंगे चर्चा

Sat, 13 Jun 2026 08:55 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

हिंदी साहित्य की प्रतिष्ठित कथाकार मालती जोशी की स्मृतियों को समर्पित ‘स्मृति कल्प’ का आयोजन 14 जून को इंदौर के प्रीतमलाल दुआ सभागृह में किया जाएगा। इस कार्यक्रम साहित्यकार और कला जगत की हस्तियां मालती जोशी के व्यक्तित्व पर विचार साझा करेंगी।
विज्ञापन
इंदौर में आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में स्मृति कल्प का आयोजन 14 जून को प्रीतमलाल दुआ सभागृह में हो रहा है। इस वर्ष इस आयोजन में दो सत्र होंगे, जिनमें मालती जोशी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर वरिष्ठ साहित्यकारों द्वारा चर्चा की जाएगी तथा मालती जोशी की कहानियों का पाठ होगा।

विज्ञापन

 

इसमें शिरकत करने इस वर्ष प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता, पटकथाकार और निर्देशक अतुल तिवारी (मुंबई) तथा वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीशंकर बाजपेयी (दिल्ली) आ रहे हैं। कार्यक्रम में जानी-मानी साहित्यकार रंजना चितले और प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर मंजूषा राजस जौहरी मालती जी की कहानियों का पाठ करेंगी।


प्रसिद्ध साहित्यकार ज्योति जैन, अनीता सक्सेना और शिक्षाविद मधुरा फड़के अपने संस्मरण साझा करेंगी।यह आयोजन सोमनाथ एंड मालती जोशी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजन सभी के लिए खुला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें