फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: ताई के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी, बोले मार्गदर्शन लेने आया था

Fri, 16 Jan 2026 10:14 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे। उन्होंने ताई से भागीरथपुरा की घटना का हवाला देते हुए इस समस्या के समाधान पर चर्चा की। पटवारी ने कहा कि वे ताई से मार्गदर्शन लेने आए है।  
विज्ञापन
ताई से मिले जीतूू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में राहुल गांधी की शनिवार की यात्रा के पहले प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन के यहां पहुंचे और दोनों ने करीब 20 मिनट तक चर्चा की। दोनों ने इस भेंट को अनौपचारिक बताया। ताई ने कहा कि जीतू पटवारी अक्सर उनसे मिलते अाते है। पटवारी ने कहा कि वे ताई से मार्गदर्शन लेने आए है। ताई ने पटवारी का स्वागत तिल गुड़ खिलाकर किया।

 

मुलाकात के बाद ताई ने कहा कि पटवारी मुझसे मिले और दूषित पानी की समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की। पटवारी की पार्टी विपक्ष में है तो वे विरोध कर रहे है। पटवारी ने भी मुझसे कहा कि विरोध अपनी जगह है, लेकिन सभी को मिलकर समाधान निकालना चाहिए। मैने भी पटवारी से कहा कि जब हम विपक्ष में थे तो हम भी विरोध कर रहे है।

विज्ञापन



विरोध के साथ समाधान निकाले जाने पर भी जोर दिया जाना चाहिए। शहर में आईआईटी, आईआईएम सहित कई बड़े संस्थान है। विशेषज्ञों की मदद भी ली जा सकती है। उधर ताई और पटवारी की मुलाकात को लेकर मेयर पुष्य मित्र भार्गव ने भी प्रतिक्रिया दी है।


उन्होंने कहा कि ताई से मिलकर जीतू पटवारी को सद्बुद्धि आ गई है। उन्हें तो भाजपा के उन वरिष्ठ नेतागणों से मिलते रहना चाहिए। जिन्होंने जीवन भर लोगों की सेवा की है। पटवारी ने ताई के घर से निकलने के बाद कहा कि यह वक्त बयानबाजी करने और एक दूसरे को नीचा दिखाने का नहीं है, लेकिन उन्होंने जिस स्तर की बयानबाजी पहले की है। यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि तब आपकी अक्ल कहां गई थी। जब वे राऊ क्षेत्र से विधायक थे, तब उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में क्या काम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें