फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: कुबेरेश्वर धाम के आयोजन के कारण एबी रोड पर जाना हुआ मुश्किल, भोपाल-इंदौर के यात्री हुए परेशान

Tue, 25 Aug 2026 01:14 PM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में आयोजित धार्मिक आयोजन का असर इंदौर-भोपाल के बीच यातायात और रेल सेवाओं पर भी देखने को मिला।  प्रशासन ने इंदौर से भोपाल जाने वाले वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया, जिससे यात्रियों को करीब 80 किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ा। 
विज्ञापन
मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर रही भीड़ - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर के कुबेरेश्वर धाम में हुए धार्मिक आयोजन के कारण प्रशासन ने इंदौर से भोपाल जाने वाले ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया। इस कारण भोपाल और इंदौर जाने वाले यात्री मंगलवार को परेशान होते रहे। इंदौर से आने वाले ट्रैफिक को देवास, राजगढ़ और मक्सी होते हुए भोपाल की तरफ जाना पड़ा। इससे वाहन चालकों को करीब 80 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ा। उधर, एबी रोड से सीहोर के आयोजन में शामिल होने जा रहे लोगों को भी रास्ते में ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

 

कुबेरेश्वर धाम में आयोजित यात्रा में मंगलवार को लाखों लोगों की भीड़ उमड़ी। सीहोर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने भी मंगलवार और बुधवार को विशेष व्यवस्था की। सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्टेशन से गुजरने वाली पांच ट्रेनों को अस्थायी ठहराव दिया गया।


मंगलवार और बुधवार को गाड़ी संख्या 20413 वाराणसी–इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 20414 इंदौर–वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19313 इंदौर–पटना एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19322 पटना–इंदौर एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 22674 मन्नारगुडी–जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस सीहोर रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए रुकेंगी।

विज्ञापन

 

इंदौर से जाने वाली ट्रेनों में भी रही भीड़

सीहोर में हुए आयोजन के कारण लगने वाले जाम से बचने के लिए यात्रियों ने बसों और अन्य वाहनों के बजाय ट्रेनों का विकल्प अपनाया। इस कारण सुबह इंदौर से भोपाल जाने वाली ट्रेनों में भी आम दिनों की तुलना में ज्यादा भीड़ रही। सुबह इंदौर से भोपाल जाने वाली वंदे भारत ट्रेन में जगह नहीं थी। इसके अलावा, सीहोर जाने वाले यात्रियों की भीड़ भी रेलवे स्टेशन पर रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें