फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: भागीरथपुरा में अब बच्चे हो रहे बीमार, नए 38 मरीज आए सामने; स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

Mon, 05 Jan 2026 09:06 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore: भागीरथपुरा में दूषित पानी के कारण फैला संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है।पंद्रह दिनों से लगातार नए मरीज सामने आ रहे हैं। इस गंभीर स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अब बच्चे भी इसकी चपेट में हैं।
विज्ञापन
बस्ती में मरीजों को ले जाती स्वास्थ विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भागीरथपुरा में पंद्रह दिन बाद भी नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला नहीं रुका है। सोमवार को भी नए मरीज सामने आए। वहीं अब बच्चे भी उल्टी दस्त का शिकार हो रहे हैं। कई परिवार बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए अपने रिश्तेदारों के यहां भेज रहे हैं। चार दिन पहले उल्टी दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती छह माह के अव्यान की मौत हो चुकी थी। अब उसके माता और पिता भी इस बीमारी के शिकार हुए हैं। उनका भी स्वास्थ्य विभाग ने उपचार शुरू किया है।

विज्ञापन


सोमवार को भी बस्ती से नए 38 मरीज मिले हैं। उनमें से छह को अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल 110 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। पंद्रह को आईसीयू में भर्ती किया गया है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने भागीरथपुरा में कोबो टूल के जरिए रियल टाइम सर्वे किया है। इसके लिए 200 टीमें बनाई गई हैं। बस्ती के हर घर में ओआरएस के दस और जिंक की 30 टेबलेट बांटी जा रही हैं। इसके अलावा पानी साफ करने के लिए ड्रॉप भी डाले जा रहे हैं।

पढ़ें: छतरपुर में ससुराल पर धावा! दुल्हन ने गुंडों संग सास-ससुर को पीटा, दहेज की बाइक घसीट ले गई

इंदौर की तीन हजार किलोमीटर की वाटर लाइन का सर्वे शुरू हुआ है, ताकि भविष्य में किसी भी इलाके में गंदे पानी की समस्या न हो। भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से हुई 17 लोगों की मौत के बाद अब पूरे शहर की वाटर लाइन की जांच होगी। कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पूरे शहर की वाटर लाइन सर्वे और बोरिंग जांच के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर शहर की तीन हजार किलोमीटर वाटर लाइन का सर्वे शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर के छह हजार बोरिंगों की भी जांच के साथ जियो टैगिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें