महू मेें 27 जनवरी को होने वाली राहुल-प्रियंका की सभा के एक दिन पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव महू पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब आंबेडकर के स्मारक कर पहुंच कर माल्यार्पण किया। इसके बाद अस्थिकलश के दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां इवेंट करने आ रहे है। वे बाबा साहेब की जन्मस्थली को सिर्फ पर्यटन केेंद्र के रुप में देख रहे है।
बाबा साहेब को सम्मान देने के लिए उनकी महत्वपूर्ण तिथियों पर आना चाहिए। मुख्यमंत्री के साथ विधायक उषा ठाकुर भी मौजूद थी। आधे घंटे महू में रुकने के बाद वे इंदौर के लिए रवाना हो गए।
इंदौर के हितग्राही सम्मेलन में आएंगे सीएम
महू में 27 जनवरी को जय बापू-जय भीम, जय संविधान यात्रा के समापन पर सभा होगी। जिसमें राहुल-प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य नेता शामिल होंगे। 27 जनवरी को इंदौर में इंदौर-उज्जैन संभाग के मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर के हितग्राहियों का सम्मेलन करेेंगे। इसमें भी बड़ी संख्या में भीड़ एकत्र करने की तैयारी की गई है।
12 बजे महू मेें होगी सभा
महू में राहुल-प्रियंका की सभा वेटरनरी काॅलेज में सोमवार दोपहर 12 बजे होगी। इसमें दो लाख लोगों की भीड़ जुटाने का दावा किया गया हैै। सभा की अनुमति को लेकर भी काफी हल्ला मचा।
उधर मुख्यमंत्री की मौजूदगी मेें सुपर काॅरिडोर क्षेत्र में सुबह 11 बजे सम्मेलन होगा। दोनो ही आयोजनों में बड़ी संख्या में बसों का उपयोग होगा। इस कारण सोमवार को इंदौर से आसपास के शहरों में जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।