फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: विवादित कार्टूून बनाने वाले कार्टूनिस्ट पेेश करेंगे सोशल मीडिया पर माफीनामा

Tue, 19 Aug 2025 08:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मालवीय के वकील ने अपना पक्ष रखा।वकील ने कहा कि सोशल मीडिया से कार्टून हटा दिया जाएगा। विवादित कार्टून लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी भी मांगेंगे। अब केस की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व आरएसएस पर विवादित कार्टून बनाने वाले इंदौर के कार्टूनिस्ट ने सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर माफीनामा पेश करेंगे। कार्टूनिस्ट हेमंत मालवीय के खिलाफ इंदौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर ढाई माह पहले गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन



मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में मालवीय के वकील ने अपना पक्ष रखा।वकील ने कहा कि सोशल मीडिया से कार्टून हटा दिया जाएगा। विवादित कार्टून लेकर सोशल मीडिया अकाउंट पर माफी भी मांगेंगे। अब केस की सुनवाई अगले सप्ताह होगी।

 

मप्र सरकार की तरह से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल केएम नटराज ने कहा कि जांच जारी रहने तक पोस्ट को हटाया नहीं जाना चाहिए। माफीनामे में इस बात का भी उल्लेख होना चाहिए कि वे दोबारा ऐसा नहीं करेंगे।


कोर्ट ने कहा कि मालवीय दस दिनों के भीतर माफ़ीनामा प्रकाशित करें। आपको बता दें कि हेमंत ने प्रधानमंत्री और आरएसएस पर कार्टून बनाया था। उस पर आपत्ति जताते हुए इंदौर निवासी विनय जोशी ने पुलिस को शिकायत की थी। पुलिस ने जन भावना आहत होने के आरोप मेें हेमंत के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। कार्टूनिस्ट की गिरफ्तारी का मुद्दा काफी चर्चा में रहा था। कोर्ट ने भी कार्टून को आपत्तिजनक माना था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें