फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: 2200 करोड़ के अद्वैत लोक और मेट्रोपॉलिटन अधिनियम को मिलेगी मंजूरी, राजवाड़ा में होंगे बड़े निर्णय

Tue, 20 May 2025 08:42 AM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: राजवाड़ा में मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हो रही है। 'मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025' को पेश किया जाएगा। ओंकारेश्वर में अद्वैत लोक (आदि शंकर संग्रहालय) के निर्माण हेतु 2200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में आज कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक की व्यवस्था विशेष रूप से राजवाड़ा परिसर स्थित गणेश हॉल में की गई है। यह बैठक कई मायनों में ऐतिहासिक मानी जा रही है क्योंकि इससे पहले वर्ष 1945 में यशवंतराव तृतीय द्वारा यहाँ मंत्री परिषद की अंतिम बैठक आयोजित की गई थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित पूरे मंत्रिमंडल के सदस्य सोमवार से ही इंदौर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


‘मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025’ होगा प्रस्तुत
बैठक में ‘मप्र मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025’ को कैबिनेट में पेश किया जाएगा। यह अधिनियम तैयार कर लिया गया है और मुख्यमंत्री के समक्ष इसका विस्तृत प्रेजेंटेशन पहले ही प्रस्तुत किया जा चुका है। अधिनियम पारित होते ही दोनों मेट्रोपॉलिटन क्षेत्रों के लिए मेट्रोपॉलिटन प्लानिंग कमेटी (एमपीसी) और मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (एमआरडीए) का गठन किया जाएगा। प्रत्येक मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के लिए अलग-अलग एमपीसी और एमआरडीए बनाई जाएंगी, जो संबंधित क्षेत्रों में सभी विकास कार्यों का समन्वय और निगरानी करेंगी।

अद्वैत लोक के लिए 2200 करोड़ की मंज़ूरी संभावित
बैठक के दौरान ओंकारेश्वर में बनने वाले अद्वैत लोक (आदि शंकर संग्रहालय) के निर्माण के लिए 2200 करोड़ रुपए की मंजूरी दी जाएगी। यह परियोजना धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जो राज्य की आध्यात्मिक पर्यटन को नई दिशा प्रदान करेगी।
विज्ञापन


विजन डाक्यूमेंट 2047 पर होगा विस्तृत विमर्श
कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विजन डाक्यूमेंट 2047 पर भी चर्चा की जाएगी। इसके लिए आठ अलग-अलग समूहों का गठन किया गया है जो विभिन्न विकास आयामों पर मंथन करेंगे और राज्य के दीर्घकालीन विकास की रूपरेखा तैयार करेंगे।

78 वर्षों बाद ऐतिहासिक स्थल पर हुई बैठक
इस बैठक को ऐतिहासिक इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि 78 वर्षों के अंतराल के बाद राजवाड़ा जैसे ऐतिहासिक स्थल पर मंत्री परिषद की बैठक आयोजित हो रही है। इससे इंदौर और पूरे मालवा क्षेत्र में नई ऊर्जा और विकास की उम्मीदें जागृत हो गई हैं।
विज्ञापन


इस तरह रहेंगे आज के कार्यक्रम

सुबह 10 बजे रेसीडेंसी कोठी से लालबाग
- स्थानीय कार्यक्रम - भूमिपूजन 

सुबह 10.50 बजे राजवाड़ा आगमन
 - अहिल्या माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण 

सुबह 11.05 बजे राजवाड़ा दरबार हॉल कार्य का भूमिपूजन

सुबह 11.10 प्रदर्शनी का अवलोकन

सुबह 11.30 बजे कैबिनेट बैठक

दोपहर 1 बजे
- अहिल्या स्मारक प्रजेंटेशन 
- मीडिया ब्रीफिंग 

दोपहर 2.20 बजे - सेमिनार - विजन 2047 - विकसित मध्यप्रदेश

शाम 5.20 बजे होटल शेरेटन
- स्थानीय कार्यक्रम 

शाम 7.20 बजे भोपाल आगमन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें