फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: इंदौर के जिला बार एसोसिएशन में 3253 वकीलों ने किया मतदान

Tue, 15 Apr 2025 06:21 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

दोपहर तीन बजे के बाद फिर मतदान में तेजी नजर आई। मतदान स्थल पर तेज तापमान परेशान न करे, इसके लिए पंखे और कूलर भी लगाए गए थे। पहले बार एसोसिएशन की साधारण सभा हुई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। सभी उम्मीदवारों ने युवा वोटरों को साधने की कोशिश की।
विज्ञापन
वकीलों ने किया मतदान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के जिला बार एसोसिएशन की वोटिंग समाप्त हो गई। अब मतगणना शुरू हो चुकी है। देर रात तक परिणाम आएंगे। सुबह 11 मतदान शुरू हुआ। वकीलों के आने का सिलसिला लगा रहा, वोटिंग पर बढ़ते तापमान का असर भी दिखा। दिन में मतदान ज्यादा नहीं हुआ।

ये खबर भी पढ़े:भीषण लू का कहर शुरू! 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा, बारिश की उम्मीद भी बरकरार

दोपहर तीन बजे के बाद फिर मतदान में तेजी नजर आई। मतदान स्थल पर तेज तापमान परेशान न करे, इसके लिए पंखे और कूलर भी लगाए गए थे। पहले बार एसोसिएशन की साधारण सभा हुई। इसके बाद मतदान शुरू हुआ। सभी उम्मीदवारों ने युवा वोटरों को साधने की कोशिश की। इस बार उनकी संख्या 300 से ज्यादा है।

 

मतदान समाप्ति तक 3253 वकीलों ने मतदान किया। इंदौर जिला बार एसोसिएशन में कुल 4739 वोटर है। चुनाव मेें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव व कोषाध्यक्ष के पद पर चार-चार और कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर 16 उम्मीदवार मैदान में है। शाम को मतगणना भी शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें