फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: दस रुपये नहीं दिए तो भिखारी ने कर दी हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 21 Mar 2025 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भिखारी समीर खान आया और प्रकाश से दस रुपये देने का कहने लगा। प्रकाश ने पैसे देने से इनकार कर दिया और भिखारी को बुरा- भला कहने लगा। इस बात पर आरोपी को भी गुस्सा  आ गया। उसने जेब से चाकू निकाला और प्रकाश के सीने और पेट पर दो-तीन वार कर दिए।
विज्ञापन
हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सांवेर के चंद्रावतीगंज में एक भिखारी ने दस रुपये नहीं देने पर एक युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद से ही भिखारी फरार था। पुलिस ने उसे गुरुवार को पकड़ लिया।

 

चंद्रावतीगंज में उन्हेंल निवासी प्रकाश पिता दीपाजी दायमा की लाश मिली थी। वह शराब दुकान के पास बैठा था। तभी भिखारी समीर खान आया और प्रकाश से दस रुपये देने का कहने लगा। प्रकाश ने पैसे देने से इनकार कर दिया और भिखारी को बुरा- भला कहने लगा। इस बात पर आरोपी को भी गुस्सा  आ गया। उसने जेब से चाकू निकाला और प्रकाश के सीने और पेट पर दो-तीन वार कर दिए।

विज्ञापन

 

यह खबर भी पढ़ें: पार्टी के बाद घर में जाने की कर रही थी युवती जिद, दोस्त ने शराब के नशे में मार दी गोली

इसके बाद वह भाग गया। प्रकाश को सांवेर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को हत्या करने वाले का पता नहीं चल पा रहा था, लेकिन जांच में पता चला कि दुकान के पास भीख मांगने वाला युवक गायब है। इसके बाद उसकी खोजबीन शुरू की गई।


पता चला कि आरोपी अकोला का रहने वाला था और वह वहां भागने की तैयारी कर रहा था। पुलिस ने उसे चंद्रावती गंज से ही गिरफ्तार किया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी पुलिस को मिला है। आरोपी ने कहा कि प्रकाश ने उसे गालियां दी थी, यह बात उसे सहन नहीं हुई और उसने चाकू मार दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें