फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: बजरंगियों ने निगमकर्मियों को पीटा, रात को उनके खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराने पहुंचे थाने

Thu, 26 Dec 2024 09:08 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रात को अन्नपूर्णा थाने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा कि रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे अवैध वसूली करता है। दत्त नगर की गौशाला के सेवक से भी अवैध वसूली की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर गौशाला तोड़ दी।
विज्ञापन
थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे बजरंगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें पशु छुड़ाने के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट करने वाले बजरंग दल के पदाधिकारी रात को घायल कर्मचारियों के खिलाफ ही शिकायत दर्ज कराने पहुंच गए, हालांकि पुलिस ने कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज नहीं किया है।

 

हिन्दू जागरण मंच की एक टोली ने सांता क्लाॅज की ड्रेस पहन कर फूड डिलेवरी करने जा रहे एक युवक के भी कपड़े उतरवाए, हालांकि युुवक ने इस मामले मेें कोई शिकायत नहीं की। जोमेटों की तरफ से भी इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।

 

रात को अन्नपूर्णा थाने पहुंचे बजरंग दल के पदाधिकारियों ने लिखित शिकायत की। उन्होंने कहा कि रिमूवल अधिकारी बबलू कल्याणे अवैध वसूली करता है। दत्त नगर की गौशाला के सेवक से भी अवैध वसूली की जा रही थी। पैसे नहीं देने पर गौशाला तोड़ दी। बजरंगियों ने यह भी कहा कि गायों को वाहन में ठूस ठूस कर भरा गया।

विज्ञापन


जब हमने आपत्ति ली तो कर्मचारियों ने खुद के वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। आपको बता दे कि बबलू कल्याणे खुुद पिटाई के कारण घायल हुए है और अस्पताल में भर्ती किया गया। गुरुवार को मेयर पुष्य मित्र भार्गव उन्हें अस्पताल देखने पहुंचे।

गौशाला के संत  जीवनराम ने कहा कि अब वे गोवंश को लेकर इंदौर से पलायन कर रहे है। जिस जमीन पर गोशाला है। वह इंदौर विकास प्राधिकरण की जमीन है। वहां पर कुछ भूमाफिया कब्जा करना चाहते है। इस कारण साजिश के तहत हमारी गौशाला को नगर निगम ने तोड़ा। 

जोमेटो बाॅय की ड्रेस उतरवाई

क्रिसमस पर शहर में घूम रही हिन्दू जागरण मंच की टोली ने भंवरकुआ क्षेत्र में सांता क्लाॅज की ड्रेस पहने एक युवक को रोका और उसके कपड़े उतरवा दिए। कार्यकर्ता ने रोक कर युवक से कहा कि क्या हिन्दू त्यौहारों पर भगवा ड्रेस पहन कर कभी फूड डिलेवरी करने गए है तो फिर अभी क्यों पहनी। इसके बाद डिलेवरी बाॅय अर्जुन को सांता क्लाॅज की ड्रेस उतरवा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें